Newswahni

तेजस्वी यादव के आवास में शिफ्ट होंगे लालू राबड़ी सोमवार को राबड़ी आवास खाली करने का अंतिम दिन नए आवास में ही काम…




राबड़ी देवी फिलहाल 10 सर्कुलर रोड वाला बंगले में रह रही हैं। इसे खाली करने की मियाद सोमवार यानी 29 जून को खत्म हो रही है। सरकार की तरफ से राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास अलॉट हुआ है। लेकिन यह कहा जा रहा है कि राबड़ी देवी फिलहाल वहां शिफ्ट नहीं करेंगी। लालू यादव और राबड़ी देवी अपने बेटे और नेता प्रतिपक्ष के आवास में 1 जून को शिफ्ट करेंगे। तेजस्वी को बतौर नेता प्रतिपक्ष 1 पोलो रोड स्थित आवास मिला हुआ है। पूरा परिवार फिलहाल अभी 1 पोलो रोड स्थित आवास में ही रहेगा। भवन निर्माण विभाग ने मांगी सामानों की लिस्ट पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सहायक ने भवन निर्माण विभाग को लेटर लिखा है। लेटर के जरिए उन्होंने 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास का चार्ज रजिस्टर और विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी सामानों की लिस्ट मांगी है। पत्र में कहा गया है कि आवास खाली करते समय सरकारी सामानों का सही मिलान हो सके और किसी तरह का विवाद या भ्रम की स्थिति न बने। इसलिए विभाग सामानों की पूरी लिस्ट दें। जानकारी के अनुसार, राबड़ी देवी की ओर से यह सूची इसलिए मांगी गई है ताकि भविष्य में उन पर यह आरोप न लगे कि आवास खाली करते समय सरकारी सामान भी अपने साथ ले जाया गया। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को खाली करने के लिए राबड़ी देवी को चौथा नोटिस भेजा गया है। इस नोटिस के जरिए राबड़ी परिवार को 29 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। नए आवास पर काम पूरा हुआ या नहीं जानकारी नहीं दी गई लेटर में यह भी कहा गया है कि 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में निर्माण कार्य पूरा होने की आधिकारिक सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है। इसके बावजूद विभाग को सूचित किया गया है कि 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास जल्द खाली कर दिया जाएगा। 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास 29 जून तक खाली किया जाना है। इसी कारण शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। शुक्रवार को आवास के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरे हटा दिए गए। वहीं, सामान पैक करने का काम भी लगातार जारी है। बता दें लालू परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में काम तेजी से कराया जा रहा है। हालांकि, परिवार कब नए आवास में शिफ्ट होगा, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। नए आवास में 70 फीसदी ही हुआ काम राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड स्थित आवास अलॉट हुआ है। भास्कर ने जब वहां का जायजा लिया तो पता चला कि अभी 70 फीसदी ही काम हुआ है। काम को तेजी से पूरा करने के लिए 50 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। हॉल में पेंट होना बाकी है। फर्नीचर, साफ-सफाई कमरों में एसी का काम अभी बचा हुआ है। इसके साथ ही सभी गेटों को पेंट करने का भी काम बचा है। 39 हार्डिंग रोड वाले आवास में सुविधाएं… भगवा से हरा हुआ राबड़ी देवी का नया सरकारी आवास राबड़ी देवी के 39, हार्डिंग रोड स्थित नए सरकारी आवास में इन दिनों तेजी से पेंटिंग का काम चल रहा है। इस नए आवास का रंग लालू परिवार की शिफ्टिंग से पहले पूरी तरह बदल दिया गया है। पहले भगवा रंग में नजर आने वाला यह बंगला अब हरे रंग में रंगा दिखाई दे रहा है। हरा रंग राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की राजनीतिक पहचान और चुनाव चिन्ह से भी जुड़ा है। ऐसे में बंगले का रंग बदलने को केवल सामान्य पेंटिंग का काम नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है। 22 जून को राबड़ी देवी को आवास खाली करने का मिला था नोटिस 22 जून को भवन निर्माण विभाग ने राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने के लिए अंतिम नोटिस जारी किया था। नोटिस में 7 दिनों के भीतर बंगला खाली करने का निर्देश दिया है। इस अवधि की अंतिम तिथि 29 जून है। विभाग का कहना है कि इससे पहले भी कई बार पत्र और नोटिस भेजकर आवास खाली करने का अनुरोध किया गया था। 3 जून 2026 को भी सात दिनों के भीतर बंगला खाली करने का नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब तक आवास खाली नहीं किया गया। सरकार पहले ही 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास का आवंटन नंदकिशोर राम के नाम कर चुकी है। हालांकि, राबड़ी देवी द्वारा बंगला खाली नहीं किए जाने के कारण नए आवंटी को अब तक इसका कब्जा नहीं मिल पाया है। भवन निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि 29 जून तक आवास खाली नहीं किया गया तो बिहार सरकारी परिसर अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top