Newswahni

सोना चांदी और करोड़ों नकदी गायब चंपतराय अब लंपट हो गए राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर बोलीं महुआ मोइत्रा सरकार पर…



Mahua Moitra on Ram Mandir Donation Scam: तृणमूल कांग्रेस की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने अयोध्या के राम मंदिर के चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे बड़े पैमाने पर लूट और डकैती करार दिया। साथ ही सरकार की कार्यप्रणाली और एफआईआर दर्ज करने के रवैये पर सवाल उठाए।

महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि राम मंदिर में बड़े पैमाने पर लूट और तोड़-फोड़ की घटनाएं हुई हैं। क्या अब इससे लाखों हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत नहीं हो रहीं? जब गंगा किनारे बिरयानी खाने या विपक्ष के किसी बयान पर तुरंत एफआईआर दर्ज कर ली जाती है, तो इस मामले में वही कानून व्यवस्था और वही तेजी कहां गायब है?

8 लोगों की गिरफ्तारी पर क्या बोलीं महुआ?

उन्होंने मामले में 8 लोगों की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ‘मुझे मालूम है। साल 2020 में ही ऑडिटर्स ने इस बात की ओर इशारा किया था कि आप उन डोनेशन पर ध्यान दे रहे हैं जो आने वाले हैं। और ये ‘रॉ’ (बिना ब्यौरे वाले) डोनेशन हैं। यानी आपको पता है कि कोई कैश देने वाला है। तो 3,500 करोड़ रुपये के ‘रॉ’ डोनेशन आए हैं। और अभी तक इनका कोई ऑडिट नहीं हुआ है। इनकी कोई रसीद भी नहीं है।

‘सोना-चांदी-नकदी गायब, चंपतराय लंपट हो गए’

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा, ‘दूसरी बात क्या-क्या गायब है? 70 किलो चांदी, 1250 किलो सोना और 200 करोड़ रुपये नकद। अब कहा जा रहा है कि भगवान की पादुका और हार भी गायब हैं। सिंधी समुदाय इस बारे में खुलकर बोल रहा है, उनका कहना है कि उन्होंने एक-एक किलो की चांदी की 200 ईंटें दान की थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे ईंटें, झूलेलाल की तस्वीर और उनसे जुड़ी अन्य चीजें कहां गईं। और ये आठ छोटे-मोटे लोग कौन हैं जिन्हें आपने गिरफ्तार किया है? इस ट्रस्ट की देखरेख प्रधानमंत्री करते हैं। उन्होंने ही मंदिर का काम करवाया है। आप क्या बात कर रहे हैं? सीएम योगी कह रहे हैं कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करें। लाखों हिंदू श्रद्धालुओं ने आप पर भरोसा जताया है और आप ऐसा कर रहे हैं? कैश कहां है? यह चंपतराय अब लंपट हो गए हैं। आप क्या करते रहे हैं?’

‘CM से छुटकारा पाने के लिए करती है BJP’

उन्होंने आगे कहा, ‘क्या वहां सिर्फ वही व्यक्ति हैं? वहां किन-किन के नाम हैं? निपेंद्र, मिश्रा और यहां तक कि ज्ञानेश कुमार भी- मेरा मानना ​​है कि ‘वैनिश कुमार’ (गायब) जहां भी जाते हैं, कुछ न कुछ गायब हो जाता है। बंगाल में हमारे वोट गायब हो गए। अब ज्ञानेश कुमार पर भरोसा नहीं है। वहां से भी पैसा गायब हो गया है। तो ऐसा लगता है कि गायब होने का यह सिलसिला ज्ञानेश कुमार के साथ ही चल रहा है। मुझे भी यह जानना है कि वह पैसा कहां गया।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी जब भी मुख्यमंत्रियों से छुटकारा पाना चाहती है, तो वो ऐसी हरकतें करती हैं।

महुआ मोइत्रा ने आगे कहा कि मुझे बीजेपी से यह भी सुनने को मिल रहा है कि अमित शाह योगी के विरोधी गुट से हैं और वे चुनाव से पहले योगी को मुश्किल में डालने के लिए ऐसा करवा रहे हैं। सुनने में आया है कि वे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी हटाना चाहते हैं, इसलिए जमीन का घोटाला कर रहे हैं। तो ये सभी साजिश की बातें और अंदरूनी खेल बीजेपी के भीतर ही चल रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top