Newswahni

जहां से केतन अग्रवाल को दिया था धक्का उसी लोहागढ़ किले पर सिया और चेतन को लेकर पहुंची पुलिस क्राइम सीन किया रीक्रिएट…



Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के पुलिस तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। आरोपियों के साथ केस से जुड़े कई लोगों से पूछताछ का सिलसिला जारी है। इस बीच अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस अब आरोपियों सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची। यहां केतन की हत्या का सीन रिक्रिएट किया जा रहा है।

सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची पुलिस

पुलिस रविवार (28 जून) सुबह सिया और चेतन को लेकर लोहागढ़ किले पर पहुंची। यहां क्राइम सीन रिएक्रिट किया गया। यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों की मौजूदगी में हत्या का सीन रीक्रिएट कराया। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में आरोपियों से घटना के हर चरण को दोहराया गया, जिससे यह समझा जा सके कि दोनों ने केतन की हत्या की योजना कैसे बनाई और उसे अंजाम कैसे दिया।

पुलिस का मकसद दोनों आरोपियों के बयानों की सच्चाई की जांच करना और घटनाक्रम की सारी कड़ियों को जोड़ना है।

पुणे ग्रामीण पुलिस के SP संदीप सिंह गिल ने कहा कि आरोपियों को घटना की जगह लोहगढ़ किले में उस जगह पर ले जाया गया है जिससे घटनाक्रम को फिर से दोहराया जा सके। पूरी घटना को फिर से तैयार किया जा रहा है: वे किस रास्ते से गए, आरोपी कहां खड़े थे, उन्होंने क्या-क्या किया और घटना कैसे हुई। आरोपियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

चेतन की बाइक- हुड्डी और हेडफोन जब्त

इससे पहले आरोपी चेतन चौधरी की बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक, वारदात वाले दिन चेतन इसी बाइक से लोहागढ़ किले पहुंचा था। इसके अलावा घटना के वक्त आरोपी ने जो हुडी पहनी थी और उसके हेडफोन को भी बरामद कर लिया है। फॉरेंसिक जब्त की गई बाइक और कपड़ों की जांच कर रही है।

सिया के माता-पिता से हुई पूछताछ

दूसरी ओर, पुलिस ने शनिवार (27 जून) को सिया के माता-पिता से भी करीब 12 घंटों तक पूछताछ की थी। इस दौरान उनसे चेतन संग उनकी बेटी के अफेयर, शादी के दबाव को लेकर सवाल किए गए। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से सिया पर शादी का कोई दबाव नहीं बनाया था। उसकी हां के बाद ही केतन संग रिश्ते को लेकर बात आगे बढ़ाई गई। सगाई के बाद केतन अक्सर उनके घर आता था, दोनों साथ में घूमने भी जाते थे। दोनों साथ हंसते-मुस्कुराते भी दिखे, इसलिए उन्हें कभी शक नहीं हुआ।

सिया के माता-पिता ने यह भी बताया कि वह उनकी बेटी के चेतन संग रिश्ते के बारे में नहीं जानते थे। सिया ने इसके बारे में उनसे कभी बात नहीं की थी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top