![]()
खगड़िया में शनिवार रात एक रेल हादसे में एक अज्ञात वृद्ध महिला की मौत हो गई। यह घटना खगड़िया-ओलापुर रेलखंड पर पूर्वी केविन के पास हुई, जब महिला डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 13282) की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला रेलवे ट्रैक पार कर रही थी तभी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में महिला का एक हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोटें आईं। पहचान में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मृत महिला की उम्र लगभग 80 वर्ष बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला के पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा सामान नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। रेल पुलिस आसपास के थानों और स्थानीय लोगों से संपर्क कर शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। रेल पुलिस ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी रही।
Source link