Newswahni

हम हिटलर नहीं और बात पाकिस्तान के लोगों की हो रही थी ना कि देश की चीफ मोहन भागवत ने क्यों कहा ऐसा…



Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता पूरी तरह बंद नहीं होना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि संघ पड़ोसी मुल्क को लेकर केंद्र सरकार की नीति का ही पालन करेगा।

दरअसल, मोहन भागवत ने आरएसएस के शताब्दी समारोह के तहत आयोजित एक संवाद सत्र में आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबाले के उस बयान का बचाव किया जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के साथ बातचीत का रास्ता खुला रखने की बात कही थी।

भागवत ने होसबाले के बयान पर क्या कहा?

भागवत ने कहा कि होसबाले की बात को सही संदर्भ में समझने की जरूरत है, क्योंकि उनका संकेत पाकिस्तानी सरकार नहीं, बल्कि वहां के लोगों की तरफ था। न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में आज भी एक ऐसा वर्ग मौजूद है जो भारत के विभाजन को गलत मानता है।

‘PAK का एक तबका ‘दो-राष्ट्र सिद्धांत’ के खिलाफ…’

उनके मुताबिक, पाकिस्तान का एक बड़ा तबका ‘दो-राष्ट्र सिद्धांत’ के खिलाफ सोच रखता है। वहां एक ऐसी पूरी धारा का मानती है कि दोनों देशों का अलग होने से बेहतर एक साथ मिलकर रहना है। इसके साथ ही संघ प्रमुख ने यह भी बताया कि वहां के कई पत्रकार भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काम की तारीफ करते हैं।

हम हिटलर जैसे नहीं- मोहन भागवत

इसी दौरान मोहन भागवत ने कहा कि अगर भविष्य में पाकिस्तान कभी कमजोर पड़ता है, तब वहां के नागरिकों को साथ लेकर चलने या उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से जीने का मौका देने के लिए बातचीत का रास्ता खुला रखना जरूरी होगा। उन्होंने कहा, ‘हम हिटलर जैसे नहीं हैं। यह हमारा स्वभाव या हमारा रास्ता नहीं है। अन्याय और अत्याचार का खात्मा करना जरूरी है, लेकिन जो अच्छा या सकारात्मक है उसे भी बचाए रखना चाहिए।’

संवाद सत्र में बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि किसी भी देश को लेकर आरएसएस की अपनी अलग विदेश नहीं है। पाकिस्तान के मामले में भी संघ उसी नीति का रुख करेगा, जो भारत सरकार के अनुरूप तय होगी।

दत्तात्रेय होसबाले ने क्या कहा था?

दत्तात्रेय होसबाले ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को पाकिस्तान के साथ बातचीत के दरवाजे बंद नहीं करने चाहिए। उनके इस बयान पर काफी विवाद हुआ था। अब इसी मुद्दे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि उनका संदर्भ लोगों से था।

यह भी पढ़ें: ‘अखिलेश यादव ने लूट का खुलासा किया, मामला दबने वाला नहीं’, राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर बोले अवधेश प्रसाद, गठित SIT पर नहीं भरोसा?
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top