Newswahni

देहरादून में हिंदू युवक की हत्या के बाद भड़की भीड़ फूंक डाले आरोपियों के घर तनाव के बाद शहर में इंटरनेट बंद…



Vinod Kashyap Murder: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के विकासनगर में पानी के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई थी। इस दौरान बैरागीवाला गांव में बजरंग दल से जुड़े विनोद कुमार की हत्या कर दी गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। 

देखते ही देखते इलाके में तनाव इतना बढ़ गया कि फिलहाल प्रशासन को पूरे देहरादून में इंटरनेट सेवा बंद करनी पड़ी। दरअसल, इस हिंसक झड़प के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बुलडोजर एक्शन भी देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि, ‘देवभूमि उत्तराखंड की शांति और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश करने वाली किसी भी हिंसक मानसिकता को बख्शा नहीं जाएगा।’ उन्होंने चेतावनी दी कि कानून को चुनौती देने वालों को ऐसा दंड मिलेगा कि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सोचेगा।

शुरुआती मिली जानकारी के मुताबिक, बैरागीवाला गांव में सरकारी ट्यूबवेल पर पानी लगाने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ, जिसने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस के मुताबिक, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर तेज धार वाले हथियारों और हथौड़ों से हमला किया। मृतक की पहचान विनोद कश्यप के रूप में हुई। पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।

सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अलग-अलग संगठनों के सदस्य सड़कों पर उतर आए। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे पर जाम की स्थिति भी बनी रही। एक तरफ जनप्रतिनिधि ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिला हे हैं तो दूसरी ओर प्रशासन ने शांति बनाए रखने की अपील की है और स्थिति पर नजर रखे हुए है। साथ ही सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की जा रही है। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top