Newswahni

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत बख्तियारपुर में परिजनों ने तलाश शुरू की फिर मिली हादसे की खबर…




बख्तियारपुर में ट्रेन की चपेट में आने से 25 वर्षीय श्रेया कुमारी की मौत हो गई। बुधवार रात करीब 8:30 बजे घटना रवाईच गांव के सामने रवाईच पुल और छत्रपाल बाबा के बीच डाउन रेल पटरी पर हुई। सूचना मिलने पर बख्तियारपुर जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। बाद में श्रेया की पहचान हकीकतपुर निवासी अवनीश कुमार की बेटी और सिमरी गांव निवासी राजेश कुमार की पत्नी के रूप में हुई। उनके पति भारतीय सेना में कार्यरत हैं। श्रेया के पिता अवनीश कुमार ने बताया कि उनके दामाद करीब एक महीने पहले छुट्टी बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। श्रेया की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। इलाज के लिए वह पटना आती-जाती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे तक श्रेया घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान उन्हें उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों के मुताबिक, श्रेया के दो बच्चे हैं। इनमें तीन साल की बेटी और पांच महीने का बेटा है। पति के ड्यूटी पर रहने के कारण श्रेया बच्चों की देखभाल के लिए अक्सर अपने मायके बख्तियारपुर आती थी। दोनों बच्चे भी ननिहाल में रहते थे। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी जवाहर लाल और जीआरपी पोस्ट प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि की। अधिकारियों ने बताया कि श्रेया के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने की कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top