भास्कर न्यूज| पूर्णिया पूर्णिया महिला महाविद्यालय के शारदा विज्ञान भवन गैलरी में 2024-28 सत्र के सेमेस्टर 5 के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशिप ओरिएंटेशन क्लास का आयोजन हुआ। प्राचार्य प्रो. अनंत गुप्ता के निर्देश पर सत्र रखा गया। कार्यक्रम में कंपनी के निदेशक ने इंटर्नशिप की पूरी प्रक्रिया बताई। इंडस्ट्री की मौजूदा जरूरतों पर जानकारी दी। करियर बनाने में इंटर्नशिप की भूमिका समझाई। छात्रों को व्यावहारिक कौशल अपनाने के लिए प्रेरित किया। ओरिएंटेशन की अध्यक्षता इंटर्नशिप सेल के समन्वयक डॉ. संजय कुमार दास ने की। सेल के सदस्य प्रो. कुमार गौरव, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे। मेंटर डॉ. चिन्मय मोहंती और डॉ. रुचि गौर भी शामिल रहे। कार्यक्रम में डॉ. राकेश रोशन सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. रंजन कुमार, प्रो. मीना कुमारी रजक, डॉ. नीतू कुमारी, डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सरिता कुमारी, डॉ. प्रेरणा, डॉ. प्रेरणा प्रिया, डॉ. दीपिका, डॉ. मिताली मीनू, डॉ. मसूद अली दीवान, अनिकेश आनंद सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। सत्र के बाद विद्यार्थियों में इंटर्नशिप को लेकर उत्साह दिखा।
Source link