Newswahni

जमुई में मुंडन के लिए जा रहे परिवार का एक्सीडेंट घायल ट्रक ने स्कॉर्पियो में मारी टक्कर ड्राइवर को नींद आने से हादसा…




जमुई शहर के झाझा बस स्टैंड के समीप गुरुवार को एक सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। बिहार शरीफ से बच्चे के मुंडन संस्कार के लिए देवघर जा रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घायलों की पहचान बिहार शरीफ निवासी रविन्द्र पासवान, दौलती देवी, नरवध पासवान और बबिता देवी के रूप में की गई है। ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं, जो धार्मिक अनुष्ठान के लिए देवघर जा रहे थे। घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में थी। झाझा बस स्टैंड के पास पहुंचते ही चालक को अचानक नींद आ गई, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। अन्य छोटी-बड़ी घटनाएं भी सामने आई
गौरतलब है कि बीते पांच दिनों में जमुई जिले में नींद और लापरवाही के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल ही में जमुई-मलयपुर मार्ग पर बाइक हादसा और सिकंदरा मार्ग पर ई-रिक्शा दुर्घटना जैसी अन्य छोटी-बड़ी घटनाएं भी सामने आई हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top