Newswahni

केक लगाने के विवाद में लोगों की गोली मारकर हत्या योगी की पुलिस ने बर्थ डे बॉय जीतू सैनी को एनकाउंटर में मार…



उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के बहुचर्चित बर्थडे ट्रिपल मर्डर केस के आरोपित को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। बर्थ-डे पार्टी में तीन युवकों की हत्या करने वाला बर्थ-डे बॉय जीतू सैनी को पुलिस ने मार गिराया है। हत्यारोपित जीतू सैनी के ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। मुठभेड़ में चार पुलिस वालों को भी गोली लगी है। फायरिंग में स्वाट टीम प्रभारी और एक हेड कांस्टेबल घायल हो गए। जबकि खुर्जा कोतवाल रामपाल सिंह और पुलिसकर्मी कपिल कुमार की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बचे हैं।

वहीं एक आरोपी फरार हो गया है जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि 25 अप्रैल की रात को जिम पर जन्मदिन पार्टी के दौरान हुई फायरिंग में तीन युवकों की हत्या कर दी गई थी। इसमें तीन आरोपी पूर्व में जेल जा चुके हैं। शेष अन्य आरोपियों की पुलिस टीम तलाश कर रही है। मंगलवार रात को करीब 11 बजे पुलिस ने वांछित रिंकू सैनी उर्फ रिंकेश और भारत सैनी को जीटी रोड से गिरफ्तार किया।

बर्थ-डे पार्टी में मुंह पर केक लगाने को लेकर हुआ था बवाल

बुलंदशहर के खुर्जा नगर वार्ड नंबर 24 के भाजपा सभासद संजय सैनी ने बताया कि जीतू का शनिवार (25 अप्रैल) को बर्थडे था। उसने पार्टी में दोस्तों को बुलाया था। मेरा भाई मनीष सैनी (30), भतीजे आकाश (19) और चचेरे अमरदीप सैनी (32) पार्टी में शामिल होने गए थे। चश्मदीदों से पूछताछ में पता चला कि चचेरे भाई ने आरोपी बर्थडे बॉय के चेहरे पर केक लगा दिया।

इससे वह भड़क गया। पहले कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ मेरे भाइयों-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। भाई के दोस्त और जिम संचालक रूपेश सैनी ने मुझे फोन कर घटना की सूचना दी। आनन-फानन में मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।

मेरठ व हरियाणा के जिम के साथियों पर भी नजर

पुलिस अब मामले में वांछित रवि सैनी, मनीष, अनुज, सौरभ उर्फ सिंटू व सोनू वांछित हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वांछित आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम ने दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में दिल्ली व हरियाणा के संभावित क्षेत्रों में दबिश दे रही है। इसके लिए अलग-अलग जोन क्षेत्र में टीम बांटी गईं हैं।

इसके लिए पुलिस ने आरोपियों को परिजनों को हिरासत में लेकर भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वांछित जीतू सैनी के संपर्क में रहने वाले मेरठ व हरियाणा में जिम करने वाले युवा संपर्क में थे, जिसके चलते पुलिस टीम उन ठिकानों पर भी दबिश दे रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top