Newswahni

चाची को जल्दी मार दो स्वामी दानपात्र में मिले रुपये के नोट पर लिखी मन्नत हुई वायरल…



आमतौर पर जब हम मंदिर जाते हैं, तो मन में सकारात्मकता होती है। हम सुख-समृद्धि, बेहतर स्वास्थ्य, नौकरी, संतान या फिर विवाह जैसी मंगल कामनाएं लेकर ईश्वर के समक्ष शीश झुकाते हैं। लेकिन आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने मंदिर प्रशासन और श्रद्धालुओं, दोनों को ही गहरी सोच में डाल दिया है। यहां के एक प्रसिद्ध मंदिर में भगवान के दानपात्र से निकली एक ‘अर्जी’ ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

दानपात्र की गिनती में मिला एक नोट 

अनंतपुर जिले के सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी मंदिर का है। मंदिर प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी जब नियमित प्रक्रिया के तहत दानपात्र में आए चढ़ावे और नकदी की गिनती कर रहे थे, तभी एक कर्मचारी की नजर 20 रुपये के एक नोट पर पड़ी। आम तौर पर नोटों पर लोग अक्सर भगवान के नाम या मोबाइल नंबर लिख देते हैं, लेकिन इस नोट पर लिखी इबारत कुछ ऐसी थी जिसने वहां मौजूद लोगों के होश उड़ा दिए।

‘चाची की प्रताड़ना अब सहन नहीं होती’

जब कर्मचारियों ने उस नोट को ध्यान से पढ़ा, तो उसमें जो लिखा था वह किसी की हताशा की पराकाष्ठा थी। नोट पर हाथ से लिखा था, ‘स्वामी, मैं अब अपनी चाची की प्रताड़ना को और सहन नहीं कर सकता। कृपया उन्हें जल्दी मार दीजिए।’

भगवान सुब्रह्मण्येश्वर स्वामी से की गई यह गुहार अत्यंत दर्दनाक और गंभीर है। किसी के द्वारा अपनों से तंग आकर मंदिर में मौत की मन्नत मांगने का यह मामला न केवल अनोखा है, बल्कि यह समाज में बढ़ रहे मानसिक तनाव और पारिवारिक कलह की एक भयावह तस्वीर भी पेश करता है।

जैसे ही इस नोट की खबर मंदिर परिसर से बाहर निकली, लोग अपनी प्रतिक्रिया देने लगे। लोगों ने कई तरह सवाल भी किए कि आखिर ऐसा क्या हुआ और ऐसा क्यों लिखा? यह एक नोट ने सभी को चिंतित और दुखी कर दिया। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top