![]()
कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र स्थित कन्हरिया में महानंदा नदी में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। इस घटना में दर्जनों लोग झुलसकर घायल हो गए। मृतक की पहचान चौलहर पंचायत के बैरिया चांदपुर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद साबिर के रूप में हुई है। 40-50 लोगों के साथ गया था मछली पकड़ने जानकारी के अनुसार, मोहम्मद साबिर सुबह 8 बजे अपने गांव से लगभग 40 से 50 अन्य लोगों के साथ महानंदा नदी में मछली पकड़ने गया था। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के मौसम में बड़ी संख्या में लोग नदी में मछली पकड़ने जाते हैं। मछली पकड़ने के दौरान ही मौसम अचानक खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 9 बजे आकाशीय बिजली कड़की और सीधे मोहम्मद साबिर पर गिरी। बिजली गिरने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से झुलसे लोग की पहचान इस घटना में मोहम्मद इश्तहार, मोहम्मद शमीर, मोहम्मद तंजीर, मोहम्मद हुसना, मोहम्मद गुजरिया, मोहम्मद तोसिफ, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद मतिफुल और मोहम्मद मुस्ताक सहित दर्जनों लोग झुलस गए। घायलों का इलाज गांव में ही स्थानीय स्तर पर किया जा रहा है। गंभीर रूप से झुलसे दो व्यक्तियों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की मृतक मोहम्मद साबिर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक तीन माह का बेटा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर आजमनगर थाना पुलिस और अंचल अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। CO ने कहा- 4 लाख रुपये की सहायता राशि जल्द CO ने बताया कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। झुलसे लोगों के इलाज का खर्च भी प्रशासन उठाएगा।
गौरतलब है कि मानसून में कटिहार-पूर्णिया क्षेत्र में ठनका गिरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। मौसम विभाग ने लोगों से बारिश के दौरान खुले में, पेड़ के नीचे और नदी-तालाब में न जाने की अपील की है।
Source link