Newswahni

SDPI Celebrates 18th Founding Day in Katihar


कटिहार में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) ने रविवार को अपना 18वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर हसनगंज और हाजी बसीर टोला मोगरा में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में

.

कार्यक्रम के दौरान पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर संगठन के उद्देश्यों, नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की विचारधारा को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने का आह्वान किया।

हसनगंज और हाजी बसीर टोला में हुआ ध्वजारोहण।

हसनगंज और हाजी बसीर टोला में हुआ ध्वजारोहण।

SDPI बिहार प्रदेश महासचिव डॉ. रिजवान मजहरी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि SDPI समाज के वंचित, शोषित और कमजोर वर्गों की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ रही है और यह संघर्ष भविष्य में भी जारी रहेगा।

संगठन लगातार लोगों की समस्याओं को उठा रहा

बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष कमर दानिश ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से संगठन की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और न्यायपूर्ण व्यवस्था की स्थापना के लिए सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।

प्रदेश कोषाध्यक्ष जमीद अख्तर ने पार्टी के संगठनात्मक कार्यों और जनता से जुड़े मुद्दों पर SDPI की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि संगठन लगातार लोगों की समस्याओं को उठाने और उनके समाधान के लिए प्रयासरत है।

इस कार्यक्रम में मोहम्मद शमशेर, मोहम्मद फरीद, सिराजुल, मुतवक्किल, मोहम्मद नसीम, तफैजुल, अब्बास, अब्दुस सलाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top