Newswahni

खगड़िया में युवक की गोली मारकर हत्या फुलतोड़ा पुल के पास अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग बस स्टैंड पर किरानी का करते थे…




खगड़िया में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना अलौली थाना क्षेत्र में फुलतोड़ा पुल के पास हुई। मृतक की पहचान अलौली थाना क्षेत्र के ज्वालापुर वार्ड संख्या-23 निवासी पवन पटेल के बेटे जंगली पटेल(30) के रूप में हुई है। जंगली पटेल ज्वालापुर बस स्टैंड पर किरानी का काम करते थे। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। 7 गोली लगने से मौके पर तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने फुलतोड़ा पुल के पास जंगली पटेल पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जांघ पर 7 गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक जंगली पटेल की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही अलौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। अपराधियों की पहचान कर होगी कार्रवाई अलौली थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि युवक की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। हत्या के कारणों का पता लगाने और अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top