Newswahni

दिल्ली में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार बिहार समेत राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जानें का ताजा अपडेट…



Weather update: भारत मौसम ने आज 31 जुलाई को देश के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में मॉनसून की रफ्तार बढ़ने के संकेत दिए हैं। वहीं धीमा पड़ा मॉनसून अब फिर सक्रिय हो गया है। IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में अगले पांच-छह दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। छत्तीसगढ़ के पश्चिमी इलाकों और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मॉनसून बीकानेर से लेकर बंगाल की खाड़ी तक फैला है। जम्मू डिवीजन पर पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है। इन वजहों से पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, छत्तीसगढ़, बिहार, राजस्थान और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी मूसलाधार बारिश का अनुमान है। यह सिलसिला 5 अगस्त तक जारी रह सकता है।

उत्तर प्रदेश में पश्चिमी जिलों जैसे अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, आगरा, नोएडा और गाजियाबाद में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है। पूर्वी यूपी के लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या और बहराइच में भी बारिश की संभावना जताई गई है। बीते दिनों कमजोर रहे मॉनसून से किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।

दिल्ली-एनसीआर में 31 जुलाई और 1 अगस्त को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। उमस भरी गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी।बिहार में पटना, गया, मुंगेर, सिवान और पश्चिमी चंपारण सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। झारखंड के ज्यादातर इलाकों में भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। हवा की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

पहाड़ी राज्यों में स्थिति चिंताजनक है। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कठुआ और उधमपुर, हिमाचल के शिमला, कुल्लू और मंडी तथा उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी और चमोली में भारी बारिश के साथ भूस्खलन का अलर्ट जारी है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पूर्वोत्तर में असम बाढ़ की विभीषिका झेल रहा है। बारिश और बाढ़ से अब तक 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। तीन लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। अगले तीन दिन असम, अरुणाचल और नागालैंड में भारी बारिश जारी रह सकती है।
राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा में भी झमाझम बारिश का अनुमान है। गुजरात के कुछ जिलों में 8 से 12 इंच तक बारिश हो सकती है।आईएमडी के अनुसार यह सक्रियता अगस्त के पहले सप्ताह तक बनी रह सकती है। किसानों, यात्रियों और पहाड़ी इलाकों के निवासियों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर ध्यान देते हुए सावधानी बरतनी चाहिए।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top