
मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा मौत केस में सीबीआई ने उसकी सास गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई आज सुबह से ही गिरिबाला के घर पर उनसे पूछताछ कर रही थी और अब जाकर उन्हें अरेस्ट किया गया है। आपको बता दें कि भोपाल पुलिस से केस लेने के बाद सीबीआई ने नई एफआईआर दर्ज की थी। इसमें दहेज हत्या का केस दर्ज करके जांच पड़ताल की जा रही है।
सीबीआई ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 80(2), 85, 3(5) के साथ-साथ दहेज निषेद अधिनियम के सेक्शन 3 और 4 के तहत एफआईआर दर्ज की है। 25 मई 2026 को दर्ज एफआईआर के मुताबिक, ट्विशा और समर्थ की शादी 9 दिसंबर 2025 को हुई थी। शादी के बाद से उनकी सास गिरिबाला सिंह समेत पूरे परिवार पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगा है।
कोर्ट ने आदेश में क्या कहा है?
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने बुधवार को गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने संबंधी याचिकाओं को स्वीकार कर लिया था। न्यायमूर्ति देवनारायण मिश्रा ने अपने 17 पृष्ठों के आदेश में कहा कि मामले के तथ्य और प्रतिवादी गिरिबाला सिंह पर लगाए गए आरोपों को देखते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा दी गई अग्रिम जमानत निरस्त किए जाने योग्य है।
‘गिरिबाला सिंह ने सबूतों को प्रभावित करने की कोशिश की’