Newswahni

ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोबाइल बरामद किशनगंज पुलिस ने मालिकों को सौंपे कीमत लाख रुपये




किशनगंज पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 55 गुमशुदा या चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 13 लाख 70 हजार रुपये है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पुलिस कार्यालय में इन मोबाइलों को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिया। मोबाइल वापस पाकर लोगों ने खुशी व्यक्त की और पुलिस की सराहना की। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जिले में गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी थानों के अपर थानाध्यक्षों और जिला आसूचना इकाई की एक संयुक्त टीम का गठन किया गया था। टीम ने IMEI ट्रैकिंग, CEIR पोर्टल से लगाया पता टीम ने IMEI ट्रैकिंग, CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण का उपयोग करके इन मोबाइलों का पता लगाया। बरामद किए गए मोबाइलों में आईफोन, वनप्लस, रियलमी, वीवो, ओप्पो, सैमसंग गैलेक्सी, पोको, रेडमी, टेक्नो, आईटेल और मोटोरोला जैसी विभिन्न कंपनियों के फोन शामिल हैं। थानावार बरामदगी के आंकड़ों के अनुसार, दिघलबैंक थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 20 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इसके अलावा, किशनगंज से 6, कोचाधामन से 6, टेढ़ागाछ से 5, बहादुरगंज से 5, पहाड़कट्टा से 3, फतेहपुर से 2, गलगलिया से 2, अराबाड़ी से 2, बिबीगंज से 1, कोढ़ाबाड़ी से 1, गर्वनडगा से 1 और जियापोखर थाना क्षेत्र से 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया। CEIR पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें पुलिस अधीक्षक ने इस अभियान में शामिल जिला आसूचना इकाई और थानों के अपर थानाध्यक्षों को पुरस्कृत करने की घोषणा की। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि मोबाइल खोने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही, CEIR पोर्टल पर भी ऑनलाइन आवेदन करें, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल को जल्द से जल्द बरामद किया जा सके।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top