Newswahni

पद से हटते ही देशभर में पावरफुल हुए नीतीश कुमार बेटे निशांत की भी सुरक्षा टाइट विजय सिन्हा की सिक्योरिटी घटाई…



बिहार में बड़े बदलाव के बाद अब एक और बड़ी सूचना मिली है। जानकारी मिल रही है कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देशभर में पावरफुल हो गए हैं। उन्हें Z+ सिक्योरिटी दी गई है।

इसके अलावा उनके बेटे निशांत को भी Z श्रेणी की सुरक्षा मिली है, जबकि विजय सिन्हा की सुरक्षा Z+ से घटाकर Z कर दी गई है।

निशांत कुमार ने पद स्वीकार नहीं किया

सियासी गलियारे में चर्चा थी कि निशांत कुमार को बिहार में डिप्टी सीएम की कुर्सी मिल सकती है, लेकिन उन्होंने इस पद को स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पार्टी गतिविधियों वो फुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि वो अपने पिता के सपने को साकार करने के लिए बिहार में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। जल्द ही वो बिहार दौरे पर भी निकलने वाले हैं।

निशांत कुमार के इर्द-गिर्द रहेंगे 22 सिक्योरिटी गार्ड

निशांत कुमार को Z सिक्योरिटी का मतलब है कि उनकी सुरक्षा में 4-5 NSG कमांडो के अलावा कुल 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें दिल्ली पुलिस, ITBP या CRPF जवानों के अलावा स्थानीय पुलिस भी शामिल होंगे।

इसके अलावा शुक्रवार को नीतीश कुमार की सुरक्षा को लेकर भी आदेश जारी किया गया। इस आदेश के तहत नीतीश कुमार को बिहार स्पेशल सिक्योरिटी एक्ट 2000 के तहत Z+ सिक्योरिटी मिलेगी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top