Newswahni

अररिया में घंटे पावर कट सुबह से दोपहर बजे तक सप्लाई बंद जीरोमाइल फीडर पर होगा काम…




अररिया में न्यू 33 केवी जीरोमाइल फीडर पर कंडक्टर स्ट्रिंग का काम होगा। इसके चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। सहायक विद्युत अभियंता विकास कुमार ने बताया कि काम के दौरान 33 केवी कुशियार गांव और 33 केवी बोची फीडर बंद रहेंगे। इनसे निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर भी बिजली नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग करने की अपील बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से कटौती से पहले पानी भरने, मोबाइल और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने और बिजली से जुड़े घरेलू व व्यावसायिक काम निपटाने की अपील की है। विभाग के मुताबिक, यह काम बिजली व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top