Newswahni

अनंत सिंह के स्वागत में यूपी बॉर्डर तक पोस्टर लगे दलसागर टोल प्लाजा के बाद बक्सर गोलंबर पहुंचेगा काफिला ब्रह्मर्षि समाज के लोगों…




मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह के आज बक्सर आगमन को लेकर शहर से उत्तर प्रदेश की सीमा तक स्वागत की तैयारी की गई है। जगह-जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं। पोस्टरों में अनंत सिंह की मूंछों पर ताव देते हुए तस्वीर है। स्थानीय युवाओं ने अपनी तस्वीरें भी पोस्टरों पर लगाई हैं। ब्रह्मर्षि समाज के लोगों में भी उनके आगमन को लेकर उत्साह है। दलसागर टोल प्लाजा पर होगा स्वागत जदयू से बागी माने जाने वाले अनंत सिंह पटना से सड़क मार्ग से सुबह 10 बजे दलसागर टोल प्लाजा पहुंचेंगे। वहां समर्थक और समाज के लोग उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद उनका काफिला बक्सर गोलंबर पहुंचेगा। गोलंबर पर काली मंदिर के पास धर्मेंद्र राय और राकेश राय स्वागत करेंगे। इसके बाद अनंत सिंह सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। कृतपुरा में बबलू राय और सिकरौल में पूर्व मुखिया गुड्डू राय के यहां स्वागत होगा। जिले में लगे पोस्टर की तस्वीरें…. कटरा पर भोजन की हुई है व्यवस्था रामपुर में बदु राय के कटरा पर भोजन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम की जानकारी आशीष राय ने दी, जो रामपुर के पैक्स अध्यक्ष और चौसा के व्यापार मंडल अध्यक्ष हैं। अनंत सिंह बक्सर के रास्ते प्रयागराज में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। इस दौरान वे अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड समाज के लोगों और साधु-संतों को देंगे। बक्सर में स्वागत कार्यक्रमों के बाद उनका काफिला बनारस के रास्ते प्रयागराज रवाना होगा। शादी का निमंत्रण देने के लिए कर रहे दौरा

अनंत सिंह के आगमन को लेकर बक्सर में राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। हालांकि उनका यह दौरा मुख्य रूप से पारिवारिक शादी का निमंत्रण देने और सामाजिक मुलाकातों से जुड़ा बताया जा रहा है। लेकिन जिस तरह से शहर से लेकर यूपी सीमा तक स्वागत की तैयारी की गई है, उससे उनके दौरे को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म है। अब देखना होगा कि उनके आगमन पर समर्थकों और समाज के लोगों की कितनी बड़ी जुटान होती है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top