![]()
पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। शेरपुर गंगा घाट के पास हुई इस मुठभेड़ में मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार को हाथ में गोली लगी है। वहीं, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अपराधी को भी गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस टीम ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया। घायल SHO और अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की सूचना है। मुठभेड़ की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई। आसपास के इलाकों में पुलिस की गतिविधियां बढ़ा दी गई है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अपराधी किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और पुलिस के साथ उनकी मुठभेड़ किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है।
Source link