Newswahni

दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट जारी जानें कितने दिनों बाद होगी बारिश…



Heatwave alert North India: उत्तर भारत में गर्मी का सितम एक बार फिर बढ़ने लगा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बड़े हिस्सों में अगले तीन दिनों (8 से 10 जून) तक भीषण गर्मी और लू (Heatwave) की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। जिससे पारा 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका है।

रात में भी नहीं मिलेगी राहत, बढ़ेगी उमस

मौसम वैज्ञानिकों का मुताबिक आने वाले दिनों में न सिर्फ दिन का तापमान बढ़ेगा, बल्कि न्यूनतम तापमान में भी 1.2 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है। रात का न्यूनतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस तक जाने की उम्मीद है। इसके कारण लोगों को रात के समय भी भारी उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ सकता है। इससे पहले दिल्ली में सुबह 10 बजे ही तापमान 37 डिग्री को पार कर गया था, जबकि दोपहर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

11 जून से बदलेगा मौसम, मिलेगी राहत

भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर भी दी है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने से 11 और 12 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब में कहीं-कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है।

इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं (आंधी) चल सकती हैं, जिससे तापमान में गिरावट आएगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 10 से 12 जून और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 11-12 जून को छिटपुट बारिश की उम्मीद है।

एक तरफ जहां उत्तर भारत लू की चपेट में है, वहीं दूसरी तरफ दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के दक्षिणी और पूर्वोत्तर हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईएमडी (IMD) के मुताबिक, अगले 2 से 3 दिनों में मानसून के महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बंगाल की खाड़ी के बचे हुए हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके बाद अगले 4 से 5 दिनों में यह छत्तीसगढ़, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के इलाकों में दस्तक दे सकता है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top