Newswahni

औरंगाबाद में बस ट्रक में टक्कर की मौत आंध्र प्रदेश के लोग बोधगया घूमने के बाद काशी जा रहे थे हादसे में यात्री…




औरंगाबाद में सोमवार की सुबह पर्यटकों से भरी बस की ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में आंध्र प्रदेश के 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा कि आंध्र प्रदेश से करीब 40 लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए यात्रा पर निकले थे। सभी रविवार की रात बोधगया से उत्तर प्रदेश के काशी के लिए बस से रवाना हुए थे। औरंगाबाद में भवानी होटल के पास उनकी बस का एक्सीडेंट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस और ट्रक एक ही दिशा में चल रहे थे। ओवरटेक करते वक्त हादसा हुआ है। घटना एनएच-19 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेड़िया और देव मोड़ के बीच की है। घटनास्थल से कुछ तस्वीरें… घायलों में 8 लोगों की स्थिति गंभीर हादसे में आंध्र प्रदेश के नेल्लूर जिले के संगमा निवासी हजरतया (50), फातमावती (43) और पशुलेट वेंकटेश (64) की मौत हो गई। घायलों में सुभनमा, नरेंद्र रेड्डी, प्रसाद सहित कई अन्य यात्री शामिल हैं। घायलों में आठ लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। लोगों ने बचाव का काम शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना स्थानीय लोगों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों के प्रयास से सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिला पार्षद अनिल यादव भी मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहयोग किया। घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त किया हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-19 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में लेकर सड़क को खाली कराया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका। मुफस्सिल थाना पुलिस मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने की प्रक्रिया में जुटी रही। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चालक की भूमिका, वाहन की गति और ओवरटेक की संभावना समेत विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top