Newswahni

दिल्ली में बारिश शुरू उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत जानें का ताजा अपडेट



Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। बीते तीन दिन से आसमान में घने बादल छाए हुए थे। रविवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे, लेकिन चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान थे।

अगर झमाझम बारिश का दौर शाम तक जारी रहा तो राजधानी दिल्ली में सड़कों पर पानी जमा हो सकता है, जिससे ट्रैफिक भी देखने को मिल सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सावधानी बरतनी की सलाह दी जाती है। वहीं ठंडी हवा ने खुशनुमा मौसम हो गया है।

दिल्ली में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से और राहत मिलेगी। दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम के लोग भी बारिश से खुश नजर आ रहे हैं।

यूपी: आज भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी।
बिहार: आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 20-24 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना।
मुंबई: आज अधिकतम 28°C, न्यूनतम 27°C, बादल छाए रहेंगे।
चेन्नई: आज अधिकतम 34°C, न्यूनतम 28°C, गर्म और नम मौसम।
कोलकाता: आज अधिकतम 31°C, न्यूनतम 27°C, बारिश की संभावना।
लखनऊ: आज अधिकतम 29°C, न्यूनतम 27°C, भारी बारिश का अलर्ट।
पटना: आज अधिकतम 29°C, न्यूनतम 27°C, भारी बारिश जारी।
रांची: आज अधिकतम 28°C, न्यूनतम 23°C, ठंडा मौसम।भोपाल: आज अधिकतम 28°C, न्यूनतम 24°C, बारिश से राहत।
जयपुर: आज अधिकतम 30°C, न्यूनतम 26°C, बारिश का अलर्ट।
शिमला: आज अधिकतम 22°C, न्यूनतम 20°C, ठंडा और बारिश वाला मौसम।
नैनीताल: आज अधिकतम 22°C, न्यूनतम 21°C, भारी बारिश का अलर्ट।
उत्तराखंड: आज भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश के चलते कई जगह सड़कें बंद हैं।
हिमाचल प्रदेश: आज-कल कई जिलों में बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट।
राजस्थान: 25 जुलाई तक कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है।
जम्मू-कश्मीर: 23 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी, गरज-चमक के साथ बारिश जारी।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top