Newswahni

औरंगाबाद में शादी के महिला बाद विवाहिता की मौत ससुराल पक्ष पर गला दबाकर हत्या का आरोप पिता बोले दहेज के लिए बेटी…




औरंगाबाद में नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान चातर गांव निवासी राजू यादव की पत्नी श्रद्धा कुमारी उर्फ श्रद्धा देवी(22) के तौर पर हुई है। इसी साल 12 मई 2026 को शादी हुई थी। घटना खुदवां थाना क्षेत्र की है। जम्होर के आसखाप निवासी मृतका के पिता विजय यादव ने कहा कि यह आत्महत्या नहीं, सुनियोजित हत्या है। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दो लाख रुपए दहेज मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर श्रद्धा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। मारपीट की जानकारी बेटी ने फोन पर दी थी। कई बार समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन व्यवहार नहीं बदला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज मामले को लेकर खुदवा पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्य और तकनीकी जांच के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा। थानाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। मृतका के परिजनों से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में दहेज हत्या या किसी अन्य आपराधिक साजिश की पुष्टि होती है तो संबंधित आरोपियों के खिलाफ भारतीय कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top