Newswahni

दिल्ली में दिन जानलेवा गर्मी पड़ेगी पारा लू आंधी बारिश और फिर चिपचिपी उमस में सांस लेना होगा मुश्किल जानें का ताजा अपडेट…



Delhi Weather Forecast: दिल्लीवालों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर आई है, क्योंकि इस हफ्ते भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा, लेकिन इसके साथ ही बारिश होने का पूर्वानुमान भी जताया जा रहा है। IMD के मुताबिक, पूरे हफ्ते अधिकतम तापमान 45°C के आसपास ही बना रहेगा, लेकिन दो दिनों के बाद गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना भी जताई जा रही है।

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?

IMD ने पूरे पांच दिनों में दिन का अधिकतम तापमान 45°C तक रहने की संभावना जताई है। पहले दो दिनों तक लू की तीव्रता बढ़ेगी। इसके बाद 28 मई और 29 मई को ह्यूमिडिटी बढ़कर 55-65% तक पहुंच जाएगी, जिससे गर्मी और नमी दोनों एक साथ महसूस होगी।

27 मई (बुधवार): कल शुष्क हीट वेव सबसे ज्यादा प्रभावी रहेगी। मजबूत सतही हवाओं के साथ भारी गर्मी पड़ेगी। हालांकि ह्यूमिडिटी कम होगी लेकिन, इससे लू का खतरा ज्यादा हो जाएगा।

28 मई (गुरुवार): मौसम में बदलाव आने वाला है। हीट वेव के साथ ही गरज-चमक वाली बारिश (Thunderstorm with rain) की भविष्यवाणी है। दोपहर और शाम में हल्की बारिश के साथ हवाओं की रफ्तार 50-60 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। तेज हवाओं से धूल कम होगी, लेकिन बिजली गिरने और जलभराव का खतरा रहेगा।

29 मई (शुक्रवार): हल्की बारिश, गरज-चमक और 40-50 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलेंगी। ह्यूमिडिटी सबसे ज्यादा रहेगी।

उमस के बाद सूखी गर्मी से रहें सावधान!

मौसम विभाग ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर न निकलने और बुजुर्गों-बच्चों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। खेतों, यातायात और बिजली व्यवस्था पर भी इन बदलावों का असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर पहले तीन दिन शुष्क और अत्यधिक गर्म रहेंगे, जबकि आखिरी दो दिनों में आंधी-बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। खुलकर ज्यादा बारिश ना होने की वजह से ह्यूमिडिटी बढ़ेगी ऊपर से लू के थपेड़ों से सूखा जैसा एहसास होगा, ऐसे में अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना जरूरी है।  



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top