Newswahni

समस्तीपुर में डॉक्टर पर चाकू से हमला मरीज को देखकर घर लौट रहा था रास्ते में घेरकर मारा पिता ने शराब कारोबारी पर…




समस्तीपुर में सोमवार देर रात बदमाशों ने ग्रामीण चिकित्सक पर जानलेवा हमला कर दिया। मरीच देखकर वापस घर लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में घेरकर चाकू से मारा। इसके बाद उसे मरा हुआ समझ मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पातल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने सदर हॉस्पिटल रेफर कर दिया। घटना रोसड़ा थाना क्षेत्र के भीड़हा पूरब गांव स्थित दुर्गा मंदिर के पास की है। पिता मणिकांत राय ने बताया कि मेरा बेचा रात में किसी के बुलावे पर घर से निकला था। मरीज को देखकर घर रहा था। साथ में उसका सहयोगी भी थी। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। चाकू से मारकर घायल कर दिया। सहयोग किसी तरह मौके से भागकर घर पहुंचा। जिसके बाद हमलोगों को जानकारी मिली।
शराब कारोबारी पर शक मणिकांत राय ने आगे बताया कि इलाके में दुर्गा महतो शराब का कारोबार करता है। उस शक है कि सम्राट ने पुलिस को सूचना दी। जिससे उनका माल पकड़ा गया है। उसी ने वारदात को अंजाम दिया। है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top