Newswahni

देर रात मेन गेट का ताला तोड़ घुसी पुलिस घंटे ली तलाशी तिलमिलाए अभिषेक बनर्जी ने पूछा घर से कुछ मिला…



Abhishek Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर कोलकाता पुलिस ने छापा मारा। पुलिस की टीम केंद्रीय बलों के साथ पहुंची थी। इस दौरान पुलिस अभिषेक बनर्जी के घर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुई।

बताया जा रहा है कि अभिषेक बनर्जी के पूरे घर को घेर लिया गया। जब पुलिस अधिकारी अंदर घुसे, तब केंद्रीय बल के जवान गेट के बाहर पहरा देते रहे। यह तलाशी अभियान करीब 4 घंटे लंबा चला।

मैंने उसे अपने घर में छिपा रखा है?- अभिषेक

उधर, इसकी भनक लगते ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस की रेड से गुस्साए अभिषेक बनर्जी ने बाद में मीडिया से कहा कि आप तलाशी के बारे में जांचकर्ता एजेंसियों से सवाल कर सकते हैं। क्या मैंने उसे (सुमित रॉय) घर में छिपाया हुआ है? मेरे पूरे घर की तलाशी ली जा चुकी है। मेरे घर से ताशी के दौरान उन्हें क्या-क्या मिला, ये मैं पुलिस से पूछकर ही रहूंगा। 

अभिषेक बनर्जी के घर क्यों पहुंची पुलिस?

जानकारी के मुताबिक, शालबली पुलिस कोलकाता पुलिस और केंद्रीय बलों के साथ शनिवार तड़के अभिषेक बनर्जी के घर उनके करीबी सुमित रॉय की तलाशी में पहुंची। मामला वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने करीब चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया।

धांधली का काम करता था सुमित- मजूमदार

इसे मामले को लेकर लेकर केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा,’अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित के खिलाफ बहुत सारी शिकायतें दर्ज हैं। किस पुलिस का कहां ट्रांसफर होगा, कौन सा काम किसे मिलेगा, ये सारी धांधली का काम सुमित करता था।’

उन्होंने आगे कहा कि इस पर किसी ने एफआईआर (FIR) दर्ज कराई होगी और उसी की जांच के लिए पुलिस अपना काम कर रही है।’



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top