Newswahni

के कार्यकाल में देश को विकास सुशासन सुरक्षा में मिली सफलता भाजपा के पूर्व मंत्री ने गिनाईं सरकार की उप्लब्धियां…




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मधुबनी सर्किट हाउस में शनिवार दिन के 1:00 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) हरि सहनी ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के क्षेत्रों में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। सहनी ने दावा किया कि इन योजनाओं ने देश की तस्वीर और तकदीर बदलने का काम किया है। सहनी ने आगे कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत हुई है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत आर्थिक, सामरिक और तकनीकी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत अभियान को उत्पादन और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा देने वाला बताया, साथ ही महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए सरकार के प्रयासों पर जोर दिया। विपक्ष पर निशाना साधते हुए हरि सहनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने का आह्वान किया। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री सुबोध चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों और केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top