
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने बड़ी खुशखबरी दी है। UPSSSC की ओर से एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट (Agricultural Technical Assistant) ग्रुप-C के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कृषि क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार, जो निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले नीचे दी गई महत्वपूर्ण तिथियों को ध्यान में रखें-
इस भर्ती के माध्यम से कुल 2759 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, जो विभिन्न कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित है-
योग्यता और पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)
शैक्षिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। इसमें बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी उद्यान, बीएससी (ऑनर्स) उद्यान, बीएससी फॉरेस्ट्री, बीएससी (ऑनर्स) फॉरेस्ट्री, बीटेक (कृषि अभियंत्रण), या कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से बीएससी (गृह विज्ञान)/कम्युनिटी साइंस में 4 वर्षीय डिग्री शामिल है। इसके अलावा उम्मीदवार का UP PET 2025 की परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।
वहीं, अगर आयु सीमा देखें तो 1 जुलाई 2026 को उम्मीदवार की आयु न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद ‘Notification/Advertisement’ सेक्शन में जाएं।
3. ‘Agricultural Technical Assistant Group-C’ भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी गई आवश्यक जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन और फॉर्म पूरा करें।
5. आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें।
6. फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।