Newswahni

पटना में के स्टूडेंट ने की खुदकुशी हॉस्टल में रहकर कर रहा था तैयारी सुसाइड नोट में लिखा मम्मी पापा मुझे माफ करना…




पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के सालिमपुर आहार में JEE की तैयारी करने वाले स्टूडेंट ने खुदकुशी कर ली है। मृतक की पहचान आमस गया के रहने वाले महेश यादव के बेटे सौरभ कुमार के तौर पर हुई। ये पटना में अपने दो चचेरे भाईयों के साथ रहकर JEE की तैयारी कर रहा था। हॉस्टल में तीनों भाईयों ने दो रूम लिया था। एक रूम का इस्तेमाल स्टडी और दूसरे का सोने के लिए करते थे। बता दें कि सौरभ के पिता व्यवसायी और किसान हैं। फिलहाल FSL की टीम और गांधी मैदान थाने की पुलिस ने पहुंचकर छनबिन शुरू कर दी है। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है। घटना के वक्त दोनों चचेरे भाई कोचिंग गए थे। PW का छात्र था स्टूडेंट गांधी मैदान SHO अखिलेश मिश्रा ने बताया कि स्टूडेंट PW का छात्र था। आज क्लास करने नहीं गया था। दोनों चचेरे भाई कोचिंग से लौटकर आए, तो सौरभ दरवाजा नहीं खोल रहा था। इसके बाद उन लोगों ने कमरे में झांक कर देखा, तो सौरभ फंदे से लटका था। इसके बाद पुलिस को खबर की। सौरभ के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें लिखा है- ” मम्मी पापा मुझे माफ करना। दिन रात पढ़ने के बाद भी समझ नहीं आ रहा था। मैं इससे काफी परेशान हो गया था। बुढ़ापे में आप दोनों का कोई सहारा नहीं होगा। मैं क्या करता। मेरी भी परेशानी थी। मेरी आखिरी इच्छा है कि जमीन वगैरह बेचकर बहन की अच्छे घर में आपलोग शादी कर देना। मुझे हो सके तो माफ कर देना। मैंने सुसाइड किया है। आपका अपना सौरभ”



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top