Newswahni

एक दूसरे को बचाने की खातिर ड्रेन में गिरी खेत से लौट रही तीन बहनें तीनों की डूबने से मौत घंटे बाद बाहर…



उत्तर प्रदेश कुशीनगर जनपद के नेबुआ नौरंगिया  थाना क्षेत्र के दुबौली गांव के समीप सिधरिया ड्रेन में शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की तीन मासूम बच्चियों की डूबने से मौत हो गई। करीब 12 घंटे तक चले तलाश अभियान के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों ने तीनों के शव बरामद किए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार दुबौली गांव निवासी शंभू की पुत्रियां सपना (10) और छोटी (8) तथा रंजीत की पुत्री कुंचन (12) शुक्रवार शाम खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। रास्ते में बभनौली गांव के समीप स्थित सिधरिया ड्रेन की पुलिया पर तीनों कुछ देर के लिए रुकीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और तीनों पुलिया से नीचे तेज बहाव वाली ड्रेन में जा गिरीं। देखते ही देखते तीनों पानी की तेज धारा में समा गईं। घटना के समय साथ मौजूद सपना का छोटा भाई कलुआ (10) शोर मचाते हुए गांव की ओर दौड़ा और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण, मछुआरे और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

रातभर चला एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन, सुबह ग्रामीणों ने बरामद किए शव

सूचना मिलने पर सदर एसडीएम राजीव निगम, तहसीलदार अभिषेक मिश्र, क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह तथा सदर विधायक मनीष जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे। करीब तीन घंटे बाद एनडीआरएफ की दो टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थानीय पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से देर रात करीब एक बजे तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद अभियान रोक दिया गया।

शनिवार सुबह एनडीआरएफ टीम के पहुंचने से पहले ही दर्जनों ग्रामीण स्वयं ड्रेन में उतर गए और करीब एक घंटे की खोजबीन के बाद तीनों बच्चियों के शव बरामद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की।

एक साथ तीन बेटियों की मौत से गांव में पसरा मातम

शव मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घर पर चीख-पुकार मच गई और परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top