Newswahni

मुखिया के पोते पर मारपीट का आरोप मधुबनी में चौक पर बैठने को लेकर लाठी डंडों से मारपीट युवक घायल…




मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के जमुआरी पूर्वी टोला गांव में शुक्रवार देर रात चौक पर बैठने को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना में दूसरे पक्ष का भी एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसका उपचार भी सदर अस्पताल में किया जा रहा है। अरेर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायल संदीप चौधरी ने बताया कि वह अपने मित्र बैजू शर्मा के साथ गांव की ओर आ रहा था। इसी दौरान विक्रांत सिंह और उसके साथ मौजूद लोगों ने उन्हें चौक पर बैठने से मना किया। संदीप का आरोप है कि विरोध करने पर उन्हें गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी गई। हमलावरों ने उन्हें और उनके मित्र को जमीन पर गिरा दिया और उनके पैर पर दो से तीन बार बाइक चढ़ा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दोस्तों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर किया घायल दूसरे घायल बैजू शर्मा ने बताया कि गांव में दो दिन पहले हुए एक अन्य विवाद में वह शामिल नहीं था, बावजूद इसके उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बैजू का आरोप है कि शुक्रवार रात करीब 10 से 12 लोग मौके पर पहुंचे और दोनों दोस्तों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि हमलावर पक्ष अरेर उत्तरी पंचायत के मुखिया के पोते का प्रभाव दिखाकर उन पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहा था। अरेर थाना पुलिस इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top