Newswahni

Tirupati Balaji Darshan on May 6, 2026


मुंगेर में पहली बार 6 मई 2026 को ‘मुंगेर पदार्पण दिवस’ ऐतिहासिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति संत-महात्माओं के सानिध्य में योग नगरी मुंगेर पहुंचेगी, जहां आम श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर सकेंगे। यह आयोजन पादुका दर्शन परि

.

बिहार में पहली बार इस तरह का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजक समिति के सदस्य अभी से तैयारियों में जुटे हैं। जिला प्रशासन भी इस आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए अपने स्तर पर तैयारी कर रहा है। शहरवासियों और योग प्रेमियों में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

आधुनिक वैश्विक योग आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा मुंगेर

योग आश्रम के संन्यासी स्वामी शिव ध्यानम ने बताया कि 6 मई 1957 को श्री स्वामी सत्यानन्द जी पहली बार एक परिव्राजक संन्यासी के रूप में मुंगेर आए थे। उसी समय उन्हें यह अनुभूति हुई थी कि मुंगेर आने वाले समय में आधुनिक वैश्विक योग आंदोलन का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

इसी संकल्प के साथ, वर्ष 1963 में उन्होंने मुंगेर में बिहार योग विद्यालय की स्थापना कर योग का बीजारोपण किया। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप ही वर्ष 2005 में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने मुंगेर को ‘योग नगरी’ घोषित किया था।

श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा

स्वामी शिव ध्यानम ने आगे कहा कि वर्ष 2026 में, स्वामी सत्यानन्द जी के मुंगेर आगमन के 69 वर्षों बाद, पहली बार इस ऐतिहासिक दिवस को सामूहिक रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को भगवान श्री तिरुपति बालाजी की उत्सव मूर्ति के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा, जो 6 मई को योग नगरी मुंगेर में विराजमान होगी।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) से आए विद्वान आचार्य श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् के समस्त धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ, भगवत सेवा और अन्य कर्मकांड संपन्न कराएंगे। नगरवासियों की सुविधा के लिए इस आयोजन का सीधा प्रसारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पोलो मैदान में किया जाएगा।

व्यवस्था भी पोलो मैदान में शाम 4 बजे से 6 बजे तक की गई

इसके अलावा भगवान श्री तिरुपति बालाजी के प्रत्यक्ष दर्शन की व्यवस्था भी पोलो मैदान में शाम 4 बजे से 6 बजे तक की गई है, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु दर्शन लाभ प्राप्त कर सकें।

कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि आयोजन की पूर्व संध्या पर 5 मई को शाम 7 बजे से 8 बजे तक पोलो मैदान में आकर्षक ड्रोन शो आयोजित होगा। ड्रोन शो के माध्यम से मुंगेर के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को आकाशीय प्रस्तुति के जरिए दिखाया जाएगा। इसमें शादीपुर की बड़ी दुर्गा महारानी चंडिका स्थान समेत शहर के प्रमुख स्थल शामिल रहेंगे।

डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ट्रैफिक व्यवस्था, सुरक्षा, मेडिकल कैंप और पुलिस बल की विशेष तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंगेर ही नहीं, बिहार के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी स्तरों पर तैयारी की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top