Newswahni

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत थलापति विजय बने मंत्रियों ने भी ली शपथ



Vijay Takes Oath as Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में रविवार, 10 मई 2026 को एक ऐतिहासिक अध्याय जुड़ गया, जब पहली बार TVK (तमिलागा वेट्ट्री कजगम) सत्ता में आई। थलापति विजय ने राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में भव्य समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने विजय के साथ 9 अन्य मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

थलापति विजय के साथ जिन्होंने मंत्री पद की शपथ ली, उनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकेटरामनन, आर. निर्मलकुमार, तमिल एक्टर-डायरेक्टर राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना शामिल हैं। ये सभी विजय की पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कजगम के विधायक हैं। विजय के पहले मंत्रिमंडल में अभी सहयोगी दलों के किसी विधायक को शामिल नहीं किया गया है।

टीवीके के पास कितने विधायकों का समर्थन?

इससे पहले शनिवार को टीवीके की ओर से दावा किया गया है कि उनके पास 121 विधायकों के समर्थन है। विजय ने राज्यपाल को टीवीके, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, वीसीके और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे थे। इस समर्थन पत्र के बाद ही राज्यपाल ने उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया।

द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व का अंत!

बता दें कि विजय की महज दो साल पुरानी पार्टी तमिलागा वेट्ट्री कजगम यानी TVK ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में 234 में 108 सीटें जीत ली। उनकी पार्टी के इस प्रदर्शन ने देशभर का ध्यान अपनी ओर खींचा। इतना ही नहीं, टीवीके 108 सीटों के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। टीवीके की ऐतिहासिक जीत के साथ ही राज्य में करीब 6 दशकों से चले आ रहे द्रविड़ पार्टियों के वर्चस्व का अंत हो गया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top