Newswahni

सम्राट सरकार ने एक झटके में बदले नीतीश के करीबी अधिकारियों को से हटाया फील्ड में भेजे गए विकास वैभव…




सम्राट सरकार ने रविवार को 16 सीनियर IPS और 12 IAS का तबादला किया। विकास वैभव को फील्ड में भेजे गए हैं। अब वो मगध रेंज के IG होंगे। वहीं, नैयर हसनैन को EOU से हटाकर बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। EOU की जिम्मेदारी अमित जैन को दी गई है। वहीं, नीतीश कुमार के करीबी 2005 बैच के IAS कुमार रवि और चंद्रशेखर CMO से हटाए गए हैं। कुमार रवि को स्वास्थ्य विभाग का सचिव बनाया गया है। 1996 बैच के IAS आनंद किशोर को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव पद से हटा दिया गया है। वह BSEB के अध्यक्ष बने रहेंगे। पहले देखिए किस सीनियर IPS का हुआ ट्रांसफर गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कई IPS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। सरकार ने कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध, आर्थिक अपराध, तकनीकी सेवाएं और विशेष शाखा जैसे अहम विभागों में बदलाव किए हैं। विकास वैभव इससे पहले बिहार राज्य योजना परिषद में सलाहकार के पद पर थे। नए तबादले में उन्हें पुलिसिंग की जिम्मेदारी दी गई है। विकास वैभव पहले भी काफी चर्चा में रहे हैं। 2023 में उनका तत्कालीन डीजी शोभा अहोटकर के साथ विवाद हुआ था, जिसके बाद उन्हें लंबे समय तक वेटिंग में रखा गया था। बाद में उन्हें दूसरे विभाग में ट्रांसफर कर दिया गया था। पहले ट्रांसफर हुए IPS की सूची देखिए अमित कुमार जैन को मिली आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की जिम्मेदारी अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में नई जिम्मेदारी मिली है। 1994 बैच के IPS डॉ. परेश सक्सेना को महानिदेशक-सह-आयुक्त, असैनिक सुरक्षा बनाया गया है। निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है। 1996 बैच के प्रमांशु कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, विधि-व्यवस्था बनाया गया है। पुलिस महानिदेशक बने नैयर हसनैन नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। कमल किशोर सिंह को रेल विभाग का एडीजी बनाया गया है। 1997 बैच के अजीताभ कुमार को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, संजय सिंह को बजट, अपील एवं कल्याण विभाग का एडीजी बनाया गया है और उन्हें सुरक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। संचार विभाग में गए अमित लोढ़ा 1998 बैच के अमित लोढ़ा को तकनीकी सेवाएं एवं संचार विभाग में भेजा गया है। अमृत राज को साइबर अपराध और सुरक्षा इकाई का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। इसके अलावा क्षत्रनील सिंह को गृह विभाग की विशेष शाखा में विशेष सचिव बनाया गया है। पी. कन्नन को आईजी प्रोविजनिंग और आधुनिकीकरण की जिम्मेदारी दी गई है। रंजीत कुमार मिश्रा को अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है और साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं संजय कुमार को विशेष शाखा, बिहार पटना का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। अब जानिए किस IAS का हुआ ट्रांसफर चंद्रशेखर को मिली जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी सीएम सचिवालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह को जल संसाधन विभाग भेजा गया है। हालांकि, इनके पास IPRD का प्रभार बना रहेगा। स्वास्थ्य सचिव लोकेश सिंह की सीएम सचिवालय में एंट्री हुई है। वह सीएम सचिवालय के सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। उनके पास पर्यटन और विज्ञान प्रौद्योगिक एवं तकनीकी शिक्षा जिम्मेदारी भी रहेगी। जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल को आपदा प्रबंधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मल्ल को स्थानीय आयुक्त कार्यालय का ओसीडी का चार्ज दिया है। पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण के ACS एचआर श्रीनिवास को समाज कल्याण भेजा गया है। उद्योग विभाग सचिव कुंदन कुमार बिहार भवन के स्थानीय आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग के सचिव अजय यादव को ऊर्जा सचिव बनाया गया है। कला संस्कृत विभाग के सचिव प्रणव कुमार को भवन निर्माण विभाग का सचिव बनाया गया है। वे भवन निर्माण निगम के प्रभार में रहेंगे। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह को बिहार भवन के स्थानीय आयुक्त बनाया गया है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top