Newswahni

ना ना की रट लगाने वाली पूर्व राबड़ी देवी का बंगला होने लगा खाली कहां है नया ठिकाना जो भगवा से हो गया…



बिहार की राजनीति में बीते कई दिनों से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास को लेकर सियासत तेज हो गई है। कई नोटिस मिलने के बाद अब ’10 सर्कुलर रोड’ स्थित राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह बंगला अब राज्य सरकार के मंत्री को आवंटित किया गया है। सामाने की पैकिंग चल रही है, कुछ समान दूसरे आवास में शिफ्ट किए जा चुके हैं। आवास को खाले करने का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि घर पर लगे CCTV को खोला जा रहा है।

राजधानी पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। भवन निर्माण विभाग की ओर से जारी अंतिम नोटिस के मुताबिक, राबड़ी देवी को 29 जून तक बंगला खाली करना होगा। आवास खाली करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  राबड़ी आवास के अंदर और बाहर लगे सभी सीसीटीवी कैमरे हटा दिए गए। वहीं, ऑटो से कार्टन भवन के अंदर ले जाए जा रहे हैं और सामान पैकिंग की जा रही है।

बंगले में लगे CCTV के साथ नेट के केबल भी हटाया जा रहा है। सूत्रों की माने हो रविवार या सोमवार तक राबड़ी आवास खाली हो सकता है। जिसके बाद परिवार कौटिल्य नगर स्थित आवास जा सकता है। भवन निर्माण विभाग ने 22 जून 2026 को राबड़ी देवी को अंतिम नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के अंदर 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास खाली करने का निर्देश दिया है। नोटिस के अनुसार 29 जून अंतिम तिथि है।

इधर, लालू परिवार को अलॉट 39, हार्डिंग रोड वाले नए सरकारी बंगले में भी काम तेजी से चल रहा है। रंग-रोगन का काम युद्ध स्तर पर जारी है। पहले भगवा रंग में नजर आ रहा यह बंगला अब हरे रंग में रंगा जा रहा है। साज-सज्जा का काम तेजी से पूरा कराया जा रहा है। पेंटिंग, इलेक्ट्रिकल फिटिंग, फर्नीचर शिफ्टिंग और अन्य तैयारियां भी अंतिम चरण में है। हालांकि लालू परिवार के नए आवास में शिफ्ट होने की सटीक तिथि को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
 

10 सर्कुलर रोड आवास को खाली करने पर बीते दिनों JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाते हुए कहा था, ‘सामान रात के अंधेरे में शिफ्ट किया जा रहा है। इस आवास में तहखाना भी है, जहां जमीन के अंदर कागजात से लेकर कैश और आभूषण आदि चीजें छिपाकर रखी गई हो सकती है। उन्होंने आवास परिसर से पौधे और गार्डन का सामान चोरी करने को लेकर भी राजद पर आरोप लगाया। उन्होंने मांग की है कि आवास से बाहर जाने वाले सभी सामानों की गहन जांच होनी चाहिए।
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top