Newswahni

Purnea GMCH Doctors Assault | Cancer Patient Death; Protest


फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने इंटर्न जूनियर डॉक्टरों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पूर्णिया GMCH में सोमवार को जमकर बवाल हुआ। कैंसर से पीड़ित एक महिला को परिजन जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित किया, लेकिन ये बात परिजनों को नागवार गुजरी। नाराज परिजनों ने इंटर्न जूनियर ड

.

महिला डॉक्टर के साथ बदसलूकी की गई और उन्हें पीटा गया। बीच-बचाव करने आए अन्य डॉक्टरों को भी नहीं छोड़ा गया। इस मारपीट में कई डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने इमरजेंसी वार्ड में जमकर तोड़फोड़ की। गेट और शीशे तोड़ दिए गए, जिससे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घटना से नाराज इंटर्न डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

घटना से नाराज इंटर्न डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।

घटना से नाराज इंटर्न डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ ने विरोध जताया

घटना से नाराज इंटर्न डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ ने विरोध जताया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। उन्होंने प्रतीकात्मक प्रदर्शन भी किया और कहा कि जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक काम करना मुश्किल है। हंगामे की सूचना मिलते ही तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी प्रभारी राजनंदनी ने इंटर्न जूनियर डॉक्टरों का बयान दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए GMCH के सुप्रिटेंडेंट डॉ संजय कुमार ने कहा कि महिला की मौत पहले ही हो चुकी थी और डॉक्टरों ने पूरी ईमानदारी से अपना काम किया। इसके बावजूद डॉक्टरों के साथ मारपीट और अस्पताल में तोड़फोड़ की गई, जो बेहद गंभीर मामला है। फिलहाल अस्पताल में पुलिस तैनात है और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top