
JEE Mains Result 2026 OUT: NTA ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म करते हुए आज, 20 अप्रैल 2026 को जेईई मेन सेशन-2 का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 26 उम्मीदवारों ने 100 पर्सेंटाइल का परफेक्ट स्कोर हासिल किया है।
एजेंसी के अनुसार, यह परिणाम दोनों सत्रों में प्राप्त अंकों में से सर्वश्रेष्ठ स्कोर को आधार मानकर तैयार किया गया है। इसमें पहले सेशन में 12 और दूसरे सेशन में 14 स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। जेईई मेन की इस परीक्षा के लिए इस साल कुल 11.10 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
JEE मेन 2026 के नतीजों में राज्यों के आधार पर टॉपर्स की सूची देखें तो दक्षिण भारत का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना से सबसे अधिक 5-5 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसके अलावा राजस्थान से 4, दिल्ली से 3, महाराष्ट्र और हरियाणा से 2-2 छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। वहीं तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, चंडीगढ़ और ओडिशा के 1-1 उम्मीदवार ने भी 100 पर्सेंटाइल के साथ अपने राज्य का नाम रोशन किया है। महिला वर्ग में तेलंगाना की मल्लवरापू आसना ने 99.998 पर्सेंटाइल हासिल कर बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
JEE एडवांस्ड के लिए पात्रता और कट-ऑफ
परीक्षा परिणाम के साथ ही NTA ने जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइंग कट-ऑफ भी जारी कर दी है। इसके अनुसार, अनारक्षित (UR) वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ 93.41 पर्सेंटाइल तय की गई है। वहीं, EWS वर्ग के लिए यह 82.41, ओबीसी-एनसीएल के लिए 80.92, एससी के लिए 63.91 और एसटी वर्ग के लिए 52.01 पर्सेंटाइल निर्धारित की गई है।
इस परीक्षा के माध्यम से कुल 2.5 लाख शीर्ष उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड परीक्षा में बैठने का अवसर मिलेगा, जो IIT में प्रवेश के लिए अंतिम द्वार है। इसके अलावा, छात्रों को 12वीं कक्षा में कम से कम 75 फीसदी अंकों की पात्रता शर्त भी पूरी करनी होगी।
ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड