Newswahni

प्रतीक यादव का लखनऊ में अंतिम संस्कार आज पत्नी अपर्णा यादव ने लिखा भावुक पोस्ट



Prateek Yadav Funeral: मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार आज (गुरुवार सुबह 11:00 बजे) लखनऊ के बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में किया जाएगा। इस दुखद समाचार की पुष्टि उनकी पत्नी और BJP नेता अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया से दी है। साथ ही लोगों से अपील भी की है।  

अपर्णा यादव ने शेयर किया पोस्ट 

अपर्णा यादव ने पोस्ट में लिखा-  ‘अत्यंत दुःख के साथ सूचित किया जाता है कि ‘पद्म विभूषण’ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी के सुपुत्र एवं हम सभी के प्रिय प्रतीक यादव जी का अंतिम संस्कार कल प्रातः 11:00 बजे बैकुंठ धाम (भैंसाकुंड) में संपन्न होगा। इस दुःखद घड़ी में आप सभी की गरिमामयी उपस्थिति प्रार्थनीय है।’

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का खुलासा 

प्रतीक यादव का निधन बुधवार (13 मई) सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुआ, परिजनों ने उन्हें तत्काल लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके आकस्मिक निधन की खबर फैलते ही समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और यादव परिवार के समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसकी रिपोर्ट में मौत का प्राथमिक कारण ‘पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म’ (Pulmonary Thromboembolism) बताया गया है। सरल भाषा में इसका अर्थ फेफड़ों की धमनी में खून का थक्का जमना है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके शरीर पर कुछ पुरानी चोटों के निशान भी पाए गए हैं।  

राजनीति से दूर, लेकिन चर्चा में रहे प्रतीक

प्रतीक यादव, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई थे। वे मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक ने खुद को हमेशा सक्रिय राजनीति से दूर रखा और अपना ध्यान रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस पर केंद्रित रखा। उनकी शादी वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार बिष्ट की बेटी अपर्णा बिष्ट (यादव) से हुई थी। 
 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top