Newswahni

कॉलेज छात्राओं ने की सड़क जाम शिक्षिका के व्यवहार पर विरोध ने जांच का दिया आश्वासन…




कटिहार के मनिहारी स्थित एएनएम कॉलेज की छात्राओं ने एक शिक्षिका के कथित अनुचित व्यवहार के विरोध में प्रदर्शन किया। छात्राओं ने कॉलेज परिसर से निकलकर मनिहारी-कटिहार मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। यह विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा। SDM ने जांच का दिया आश्वासन प्रदर्शनकारी छात्राओं ने आरोप लगाया कि शिक्षिका कीर्तिमान मनीषी का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। छात्राओं ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम त्रिलोकीनाथ सिंह ने छात्राओं से बात की, उनकी शिकायतें सुनीं और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद छात्राएं शांत हुईं और कई घंटों बाद सड़क जाम हटा लिया गया। आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई प्रशासन ने बताया कि छात्राओं के आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा और स्थिति को नियंत्रित किया। कुछ समय के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन बाद में स्थिति सामान्य हो गई।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top