Newswahni

मोदी ने कहा कि लॉकडाउन जैसे हालात हो सकते हैं तो इनके नेता अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाए सवाल डिप्टी को क्यों…



Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में तेल और गैस को लेकर पैनिक बाइंग शुरू हो गई है। लोग पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लगाकर खड़े हैं। इसे लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार भाजपा को आड़े हाथों ले रहे हैं। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना जैसी परिस्थिति आ सकती है, इसके बावजूद उनके नेता झूठ पर झूठ बोल रहे हैं। इतना नहीं नहीं, उन्होंने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को डिलीवरी डिप्टी सीएम तक कह डाला।

अखिलेश यादव ने समाचार एजेंसी एनआई से बातचीत में कहा, ‘एक बार को आप किसी के प्रभाव में आकर गलत कमेंट्री कर सकते हैं, लेकिन आपके कैमरे झूठ नहीं बोल सकते। कैमरा जो देखता है वही रिकॉर्ड करता है। एक तरह से यह नए जमाने की आंखें हैं। आप किसी भी पेट्रोल पंप और गैस एजेंसी पर चले जाएं,  वहां बड़े पैमाने पर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। कुछ लोग रातभर रुककर इंतजार कर रहे हैं कि कैसे गाड़ी में पेट्रोल और डीजल मिल जाए।’

बीजेपी के नेता झूठ बोल रहे- अखिलेश

उन्होंने आगे कहा, ‘देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब संसद में कहा कि कोरोना जैसी परिस्थिति आ सकती है, फिर उनके नीचे जितने नेता हैं सब झूठ बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, एक और डिप्टी सीएम क्या बोल रहे हैं… इनके लोग आप सभी के माध्यम से झूठ बुलवा रहे हैं। कम से कम सच बोलना चाहिए। अगर आपके पास गैस का इंतजाम नहीं है तो देश की जनता इतनी भोलीभाली है कि कंडे और लकड़ी पर खाना बना लेगी। लेकिन आप झूठ मत बोलिए।’

केशव प्रसाद मौर्य पर साधा निशाना 

सपा प्रमुख ने केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए कहा, ‘वो केवल नाम के डिप्टी सीएम हैं। आज के जमाने में डिप्टी सीएम डिलीवरी बॉय हो सकते हैं। उन्हें अपना मोबाइल नंबर सार्वजनिक कर देना चाहिए किसी को सिलेंडर पेट्रोल की जरूरत है तो वह उपलब्ध कराएं।’

इतना ही नहीं, उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा, ‘अगर ये कह रहे हैं कि कहीं कोई कमी नहीं है, तो इसका मतलब सबसे ज्यादा पेट्रोल-डीजल और सिलेंडर का भंडारण अगर किसी ने किया है तो डिप्टी सीएम ने खुद कर रखा होगा। बीजेपी के लोगों ने बड़े पैमाने पर जमाखोरी कर रखी होगी, तभी कह रहे हैं कि कमी नहीं है। अगर कोई कह रहा है कि कमी नहीं है, इसका सीधा मतलब है कि उन्हें पता है कि कहां जमाखोरी हो रखी है। हमें उम्मीद है कि डिलीवरी चीफ मिनिस्टर डिप्टी सीएम सभी को सिलेंडर उपलब्ध कराएं।’

अखिलेश ने डिप्टी CM पर क्यों किया वार?

बता दें कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों कहा था कि गैस एजेंसियों पर लगी लंबी लाइनों को देखते हुए उन्होंने अपने घर में दो मिट्टी के चूल्हे मंगवा लिए हैं। उनके इस बयान पर डिप्टी सीएम ने पलटवार करते हुए कहा था कि उनके यहां सिलेंडर न हो तो हमारे यहां सूचना भिजवा दें, हम उन्हें सिलेंडर भिजवा देंगे। उनके इसी बयान पर अब अखिलेश यादव ने करारा प्रहार किया। 



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top