Newswahni

सीवान में शोभायात्रा पर पुलिस प्रशासन अलर्ट एसपी ने पूरे रूट की पैदल गश्त श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद पानी और शरबत की व्यवस्था…




सीवान शहर में श्री राम जन्मोत्सव समिति की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा इस वर्ष पूरी तरह शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस सफलता का श्रेय पुलिस प्रशासन, विशेषकर पूरन कुमार झा की सक्रियता और सख्त निगरानी को दिया जा रहा है। शोभायात्रा दोपहर में गांधी मैदान से प्रारंभ होकर जेपी चौक, बबुनिया मोड़, तेलहट्टा बाजार, थाना रोड और कागज़ी मुहल्ला सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर शाम पुनः गांधी मैदान पहुंची, जहां भगवान श्रीराम के विवाह की पारंपरिक विधि संपन्न कराई गई। यात्रा के दौरान सीवान सदर विधायक सह बिहार सरकार के स्वास्थ्य एवं विधि मंत्री मंगल पांडेय भी सबसे आगे चलते नजर आए। हाथों में भगवा ध्वज लेकर उनका उत्साह श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि इस वर्ष शोभायात्रा में सबसे अधिक चर्चा पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा की कार्यशैली को लेकर रही। पहली बार देखा गया कि एसपी स्वयं पूरे रूट पर लगातार पैदल गश्त करते हुए हर संवेदनशील स्थल पर तैनात रहे। वे न केवल पुलिस बल को निर्देश देते रहे, बल्कि खुद मौके पर मौजूद रहकर स्थिति का जायजा लेते रहे। शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। हर चौक-चौराहे और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी मुस्तैद नजर आए। एसपी की सीधी निगरानी के कारण पूरे आयोजन में कहीं भी बड़ी अव्यवस्था देखने को नहीं मिली। बड़ी मस्जिद के पास कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश जरूर की गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्थिति को तुरंत नियंत्रित कर लिया। इस दौरान पुलिस की सजगता और रणनीति की लोगों ने सराहना की। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां, भगवान स्वरूप नृत्य और धार्मिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हजारों की संख्या में शामिल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह प्रसाद, पानी और शरबत की व्यवस्था की गई थी। खास तौर पर हर साल की भांति इस वर्ष भी ओम शांति इंटरप्राइजेज के द्वारा बबुनिया मोड़ पर प्रसाद व शरबत का स्टॉल लगाया गया था।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top