![]()
पटना में TRE-4 को लेकर 20 मई को बड़े प्रदर्शन की तैयारी है। इसे देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। प्रदर्शन से पहले मंगलवार को बहादुरपुर थाना परिसर में जिला प्रशासन ने शिक्षकों के साथ बैठक बुलाई है।
.
बैठक में रहमान सर और एसके झा समेत पटना के कई चर्चित शिक्षक और कोचिंग प्रतिनिधि पहुंचे हैं। वहीं प्रशासन की ओर से ASP, SDM सहित कई अधिकारी मौजूद हैं।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रस्तावित आंदोलन को लेकर कानून-व्यवस्था, प्रदर्शन की रूपरेखा और शांति बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। प्रशासन ने शिक्षकों से शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने की अपील की।
हालांकि बैठक के बाद किसी भी पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन TRE-4 को लेकर बढ़ती हलचल के बीच इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है…