Newswahni

क्या है कॉकरोच जनता पार्टी जिसने सोशल मीडिया पर लगा दी आग चंद घंटों में एक लाख हजार से ज्यादा युवाओं ने की…



सोशल मीडिया इन दिनों एक अनोखे ट्रेंड से गूंज रहा है। नाम है कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। यह कोई पारंपरिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि मुख्य रूप से युवाओं द्वारा शुरू की गई एक डिजिटल और व्यंग्यात्मक मूवमेंट है, जो CJI के एक विवादित बयान के बाद तेजी से वायरल हो गई।

चंद घंटों में इस व्यंग्यात्मक (Satirical) डिजिटल मूवमेंट ने लाखों युवाओं का ध्यान खींचा है। कॉकरोच जनता पार्टी युवाओं की बेरोजगारी, सिस्टम की नाकामी और ऑनलाइन फ्रस्ट्रेशन की आवाज बनकर उभर रही है। चंद घंटों में एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोग इसे ज्वाइन कर चुके हैं।

मामला शुरू हुआ सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान। CJI जस्टिस सूर्य कांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” से की, जो नौकरी न मिलने पर मीडिया, RTI एक्टिविज्म या सोशल मीडिया पर हमला करते हैं। बाद में CJI ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके शब्द गलत तरीके से पेश किए गए और वे फर्जी डिग्री वाले लोगों की बात कर रहे थे। उन्होंने युवाओं की तारीफ भी की, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर आग लग चुकी थी।

युवाओं ने इस शब्द को व्यंग्य का हथियार बनाते हुए “Cockroach Janta Party” की शुरुआत कर दी। यह मूवमेंट जल्द ही मीम्स, वीडियो और पोस्ट्स के जरिए पूरे इंटरनेट पर फैल गया। युवाओं ने इस टिप्पणी को व्यंग्य के हथियार में बदल दिया। अभिजीत दीपके (Abhijeet Dipke) नाम के एक युवा ने कॉकरोच जनता पार्टी लॉन्च की।

लॉन्च के कुछ घंटों में एक लाख 60 हजार से ज्यादा लोग इसे ज्वाइन कर चुके हैं। युवा इसे “Secular, Socialist, Democratic, Lazy” नारा देते हुए जोड़ रहे हैं। TMC सांसद महुआ मोइत्रा और किर्ति आजाद जैसी हस्तियों ने भी समर्थन जताया किया है। मीम्स और रील्स से भरा कैंपेन सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला। यह आंदोलन बेरोजगारी, युवाओं की उपेक्षा और संस्थागत जवाबदेही की नाराजगी को दर्शाता है। कई युवा इसे सिर्फ मजाक नहीं, बल्कि सिस्टम पर कटाक्ष मान रहे हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी भारत के युवाओं की मौजूदा पीढ़ी की भावनाओं का आईना है, जहां गुस्सा मीम्स और व्यंग्य में बदल जाता है। CJI के बयान ने जो आग लगाई, उसे युवाओं ने अपनी शर्तों पर भड़काया।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top