Newswahni

Nalanda Open University Admission 2026


नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी में पांच नए पाठ्यक्रमों में होगा दाखिला

हायर एजुकेशन, डिस्टेंस लर्निंग के जरिए पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स के लिए नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बड़ी राहत भरी खबर आई है। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन और डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो ने यूनिवर्सिटी के पांच नए सिलेबस को रनिंग सेशन में एडमिशन के लिए मान्यता द

.

इन नए विषयों के जुड़ने के साथ ही अब एनओयू में संचालित कुल पाठ्यक्रमों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट ने सेशन 2026-27 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें छात्र 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

यूजीसी-डीईबी से 5 नए पाठ्यक्रमों को हरी झंडी मिली है।

यूजीसी-डीईबी से 5 नए पाठ्यक्रमों को हरी झंडी मिली है।

शामिल हुए नए वोकेशनल और पारंपरिक विषय

मान्यता प्राप्त नए विषयों में स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों स्तरों के कोर्स शामिल हैं। इनमें स्नातक स्तर के बीए हिंदी, बीए गृह विज्ञान और बीएससी गृह विज्ञान जबकि स्नातकोत्तर स्तर में एमए डिजास्टर मैनेजमेंट तथा एमएससी डिजास्टर मैनेजमेंट है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, आपदा प्रबंधन जैसे आधुनिक और रोजगारपरक विषयों की मांग लंबे समय से की जा रही थी। बिहार जैसे प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य में इस कोर्स की शुरुआत से युवाओं के लिए रोजगार और शोध के नए अवसर खुलेंगे।

पूर्व से संचालित 46 पाठ्यक्रमों के साथ 51 का मजबूत विकल्प

पूर्व में एनओयू 46 विभिन्न पाठ्यक्रमों का संचालन कर रहा था, जिसमें कला, विज्ञान, वाणिज्य, शिक्षा (एमएड, बीएड), पुस्तकालय विज्ञान (बीएलआईएस व एमएलआईएस), कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए, एमसीए), पत्रकारिता एवं जनसंचार (एमजेएमसी), पर्यावरण विज्ञान तथा विभिन्न भाषा विषयों के सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स शामिल हैं। अब 5 नए विषयों के जुड़ने से कुल 51 विषयों में नामांकन का दायरा विस्तृत हो गया है।

21 सितंबर तक ऑनलाइन व ऑफलाइन अवसर

विश्वविद्यालय के कुलसचिव कार्यालय के अनुसार, नए एवं पुराने सभी 51 पाठ्यक्रमों में सत्र 2026-27 के लिए नामांकन पोर्टल सक्रिय कर दिया गया है। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 21 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए अध्ययन केंद्रों पर भी मार्गदर्शन की व्यवस्था की गई है। प्रशासन ने इच्छुक अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि से पूर्व आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top