Newswahni

निर्माणाधीन गोदाम गिरने से मौत की पुष्टि लोग अंदर फंसे घटनास्थल पर पहुंचे सुवेंदु ने हाथ जोड़कर क्या कहा…



Kolkata Godown Collapse: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक से ढह गई, जिससे बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में करीब तीन मजदूरों की मौत की भी खबर आई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बचाव दल की कई टीमें पहुंचीं। वहीं, इस घटना के बाद सूबे के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया और पूरी घटना का जायजा लिया। इस बीच मीडिया से बात करते हुए सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा मलबे में करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं और सभी डिपार्टमेंट मिलकर यहां काम कर रहे हैं।

सीएम सुवेंदु अधिकारी ने क्या कहा?

कोलकाता के तारातला में निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद कहा ‘NDRF, आर्मी, SDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट सब मिलकर यहां काम कर रहे हैं। 21 लोगों को बचाया गया है। तीन लोगों की जान चली गई है। SSKM हॉस्पिटल काम कर रहा है। करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं। वे इंडियन आर्मी के संपर्क में हैं।’

स्थान स्थल का जायजा लेने पहुंचे सीएम सुवेंदु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मलबे में करीब 12-18 लोग अंदर फंसे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने के लिए ‘NDRF, आर्मी, SDRF, पुलिस, फायर डिपार्टमेंट आदि कई टीमें लगी हुई है। वहीं, करीब 18 लोगों का इलाज चल रहा है।

युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोलकाता पुलिस के अलावा, मकल विभाग, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और सेना की टीमें मौके पर पहुंच गईं। गैस कटर सेट और SMPA फायर ब्रिगेड यूनिट मौके पर पहुंच गई। बचाव दल द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है और भारी भरकम मशीनों द्वारा मलबा हटाया जा रहा है। वहीं, घटनास्थल पर लगातार मंत्री दौरा कर रहे हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top