
Siya Goyal Party Video: सिया गोयल और उनके भाई साहिल गोयल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इसमें दोनों भाई-बहन पार्टी करते और शराब पीते नजर आ रहे हैं। दरअसल, केतन अग्रवाल के परिवार ने दावा किया कि शादी से पहले ये सारी बातें उनसे छुपाई गई थीं। उन्हें झूठ बताया गया था कि सिया एक घरेलू लड़की है, जो पार्टी और शराब दोनों से दूर रहती है।
पार्टी गर्ल थी सिया
केतन के परिवार के मुताबिक, सिया की मां ने कहा था कि सिया शराब नहीं पीती है। लेकिन अब सामने आया वीडियो उनके दावे के ठीक उलट है। बताया जा रहा है कि, अपने फ्रेंड सर्कल में बिंदास गर्ल के नाम से सिया जानी जाती थीं। फिलहाल 2024 का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिया अपने बर्थडे पर एक पब में जन्मदिन सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। वो बिंदास तरीके से डांस कर रही हैं। वीडियो में वेटर ड्रिंक लेकर घूमते भी दिखाई दे रहे हैं।
सास को ड्रिंक की खबर कैसे लगी?
केतन अग्रवाल की मां ने दावा किया है कि सिया ड्रिंक करती थीं। शादी तय होने के बाद उन्होंने साफ कह दिया था कि उनके यहां पार्टियां अलाउ नहीं हैं। परिवार को फ्रैंकली बता दिया गया था कि ड्रिंक नहीं करना होगा। इसके बावजूद सिया ड्रिंक करती रहीं, ऐसा केतन की मां का आरोप है।
कॉलेज की पढ़ाई का दावा झूठ निकला
वहीं, मृतक केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उन्हें बताया गया था कि सिया एक कॉलेज में आखिरी साल की पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन दो महीने में तीन अलग-अलग कॉलेजों के नाम बताए गए। बाद में पता चला कि एडमिशन लेने के बाद सिया कभी कॉलेज नहीं गईं। पिता विशाल अग्रवाल का कहना है कि सिया ने न सिर्फ उनके बेटे की हत्या की, बल्कि पूरे परिवार के साथ धोखा भी किया है।
बेकरी संभालती थी सिया
सिया ने बैचलर ऑफ कॉमर्स की पढ़ाई के लिए कॉलेज में एडमिशन लिया था। साथ ही वे केक बनाती थीं और अपने बेकरी बिजनेस को बढ़ाने में लगी हुई थीं। वहीं, केतन अग्रवाल ड्राई फ्रूट्स के बिजनेस से जुड़े थे। साथ ही वे अपने दोस्तों में होनहार क्रिकेटर के रूप में जाने जाते थे। रणजी ट्रॉफी में खेलने का उनका सपना था। इस वजह से वे सक्रिय रहते थे।
केतन संग रोमांटिक दिखीं सिया, वीडियो वायरल
केतन की मौत के बाद सिया पर कई सवाल उठ रहे हैं। पुराने वीडियोज में सिया केतन अग्रवाल के साथ काफी रोमांटिक नजर आती हैं। चाहे प्री-वेडिंग शूट हो या कार में सरप्राइज तोहफा, हर जगह वे बिंदास ही दिख रही हैं। इस मामले में सोशल मीडिया पर चर्चा जारी है। केतन अग्रवाल के परिवार के आरोपों और वायरल वीडियो के बीच सिया गोयल की ओर से अभी कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।