Newswahni

बहादुरगंज में मोहर्रम का ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न अकीदतमंदों ने दिखाए करतब प्रशासन की मुस्तैदी से कायम रहा सौहार्द…




किशनगंज जिले के बहादुरगंज में शुक्रवार को मोहर्रम के अवसर पर भव्य ताजिया जुलूस शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने भाग लिया। जुलूस के दौरान अकीदतमंदों ने पारंपरिक लाठी, तलवार और अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। पूरे क्षेत्र में धार्मिक आस्था और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का माहौल देखने को मिला। वातावरण ‘या हुसैन या हुसैन’ के नारों से गूंज उठा। मोहर्रम जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बहादुरगंज प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। बीडीओ अरुण सरदार, थानाध्यक्ष सुनील कुमार, सीओ आशीष कुमार और बीईओ मृणाल सेन सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी तथा पर्याप्त पुलिस बल सभी प्रमुख स्थलों पर तैनात रहे। अधिकारियों ने लगातार विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे प्रखंड में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पर्व के बाद प्रशासन ने मोहर्रम कमेटी के सदस्यों की सराहना की। इस अवसर पर कई जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और विभिन्न धर्मों के लोगों ने भी जुलूस में पहुंचकर भाईचारे का संदेश दिया। बहादुरगंज भाजपा नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा ने भी ताज़िया जुलूस में उपस्थित होकर लोगों से मुलाकात की तथा अमन, भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया। लोगों ने देश और प्रदेश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। उल्लेखनीय है कि मोहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है। इसकी दसवीं तारीख, जिसे आशूरा कहा जाता है, को कर्बला की जंग में पैगंबर हजरत मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन और उनके 72 साथियों की शहादत की याद में मनाया जाता है। इसी शहादत की याद में ताजिया जुलूस निकाला जाता है, जिसमें लोग मातम कर कर्बला के बलिदान को याद करते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top