Newswahni

से लेकर कार की कीमतों तक जुलाई से होने जा रहे देश में कई बड़े बदलाव आपकी जेब पर होगा असर…



Rule Changes: जुलाई का महीने शुरू होते ही कई नियमों में बदलाव देखने को मिलने वाला है, इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की रसोई, यात्रा और  बजट पर पड़ने वाला है। तेल कंपनियों से लेकर बैंक और ऑटो कंपनियों ने नए अपडेट भी जारी कर दिए है, इनके मुताबिक कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव: हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां LPG की कीमतों की समीक्षा करती हैं। जून में कमर्शियल 19 किलो सिलेंडर 53.50 रुपये महंगा हुआ था और दिल्ली में इसकी कीमत 3113.50 रुपये पहुंच गई। हालांकि घरेलू 14 किलो सिलेंडर की कीमतें स्थिर रहीं, लेकिन 1 जुलाई को नई समीक्षा में बदलाव हो सकता है। ये बदलाव रसोई के खर्च को प्रभावित कर सकता है।

ATF की कीमतों में संशोधन: हवाई यात्रा करने वालों के लिए ये जरूरी खबर है। एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी 1 जुलाई से बदली जा सकती हैं। अगर दाम बढ़े तो हवाई टिकट महंगे हो सकते हैं।

HDFC क्रेडिट कार्ड नियम बदले: HDFC Bank Regalia Gold क्रेडिट कार्ड यूजर्स को भी ध्यान देने की जरूरत है क्योंकि, 1 जुलाई 2026 से घरेलू एयरपोर्ट लाउंज फ्री एक्सेस के लिए नई शर्त लग गई है। अब अगली तिमाही में फायदा लेने के लिए पिछली तिमाही में कम से कम 60,000 रुपये खर्च करने होंगे।

आधार पर ईमेल अपडेट अब फ्री: UIDAI ने अच्छी खबर दी है। अगर आपके आधार में ईमेल आईडी अपडेट नहीं है तो 1 जुलाई से दिसंबर तक यह काम बिल्कुल फ्री में हो सकेगा। पहले इसके लिए 75 रुपये चार्ज लगता था।

कार खरीदना पड़ेगा महंगा: कार प्रेमियों के लिए ये जानकारी अहम है, Kia Motors ने अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का ऐलान किया है। Tata Motors भी ICE और EV मॉडल्स पर 1.5 प्रतिशत तक महंगाई का असर डालने की तैयारी में है। ये बदलाव आपके रोजमर्रा के खर्च और प्लानिंग को प्रभावित कर सकते हैं।



Source link

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

🏠
Home
🎬
मनोरंजन
💰
धन
🌦️
मौसम
📢
Latest News
×
Scroll to Top